1 / 7
System movie watch on Prime Video
Prime Video Courtroom Drama Movie:सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की नई फिल्म ने Prime Video पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. अश्विनी अय्यर तिवारी की इस फिल्म में कोर्टरूम-ड्रामा दिखाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.
प्राइम वीडियो पर नई फिल्म

2 / 7
प्राइम वीडियो पर आज 22 मई 2026 को रिलीज हुई फिल्म सिस्टम ने तुरंत धूम मचा दी है. यह कोर्टरूम ड्रामा फिल्म रिलीज होते ही टॉप 5 में जगह बना चुकी है.
दमदार जोड़ी ने मचाया तहलका

3 / 7
निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी की यह फिल्म दो मजबूत महिला किरदारों पर आधारित है। सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है.
क्या है कहानी?

4 / 7
फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा नेहा राजवंश का रोल कर रही हैं. नेहा एक आत्मविश्वासी पब्लिक प्रॉसीक्यूटर हैं, जिनका परिवार कोर्ट से जुड़ा है. दूसरी तरफ ज्योतिका सरिका रावत बनी हैं, जो एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर हैं. दोनों महिलाएं अलग-अलग दुनिया से आती हैं, लेकिन न्याय की लड़ाई में साथ आती हैं.
बॉलीवुड-टॉलीवुड अभिनेत्रियों की अदाकारी

5 / 7
सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म में अपने करियर का सबसे बेहतर प्रदर्शन दे रही हैं. उनकी बोल्ड और स्मार्ट अदाकारी देखने लायक है. ज्योतिका भी कमाल कर गई हैं. उन्होंने सरिका का किरदार बहुत सच्चाई और ताकत के साथ निभाया है.
सोनाक्षी और ज्योतिका की केमिस्ट्री

6 / 7
दोनों अभिनेत्रियों की केमिस्ट्री इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है. दर्शक कह रहे हैं कि इन दो अभिनेत्रियों ने फिल्म को अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. इसके अलावा फिल्म की कहानी भी अच्छी बताई जा रही है.
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म के शौकीन

7 / 7
अगर आप कोर्टरूम ड्रामा फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट वीकेंड वॉच साबित हो सकती है. इसे आप Prime Video देख सकते हैं.