1 / 7
Met Gala 2026. image credit- social media
Met Gala 2026: 78वें मेट गाला इवेंट में दुनियाभर के सितारों ने शिरकत की. इस दौरान ना सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी स्टार्स के लुक्स ने भी लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर सभी के लुक्स वायरल हो रहे हैं.
रिहाना

2 / 7
पॉपुलर सिंगर रिहाना ने मेट गाला 2026 में अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. रिहाना ने ग्लेन मार्टेंस द्वारा डिजाइन किए गए खास मेसन मार्जिएला आर्टिसनल लुक में 2026 मेट गाला के रेड कार्पेट पर एंट्री की. सोशल मीडिया पर रिहाना की कई फोटोज वायरल हो रही हैं.
बियान्से

3 / 7
सिंगर-एक्ट्रेस बियान्से ने भी मेट गाला में नेक्ड स्कल्टन आउटफिट में एंट्री की है. उनके स्किन कलर के मेश गाउन को चमकदार क्रिस्टल और हीरों से सजाया गया है और इसके ऊपर एक बड़ा पंखों वाला कोट है.
टेयाना टेलर

4 / 7
एक्ट्रेस टेयाना टेलर ने भी 2026 मेट गाला में खास सिल्वर फ्रिंज गाउन में एंट्री की है. फर्श तक लंबा ये गाउन पूरी तरह से लंबे, चमकदार मेटैलिक सिल्वर फ्रिंज से ढका हुआ है. इस लुक की खासियत एकइं टीग्रेटेड फ्रिंज हुड है, जो उनके बालों को ढकता है और उनके चेहरे पर आता है. ट्रेलर का ये लुक बहुत चर्चा में है.
किम कार्दशियन

5 / 7
किम कार्दशियन ने भी इस इवेंट में अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है. उन्होंने अपने इस लुक को चमड़े के कारीगरों के अनूठे सहयोग से डिजाइन करवाया है. इस आउटफिट में एक चमकदार, नारंगी रंग का फाइबरग्लास बॉडीसूट है, जो हर किसी का ध्यान खींच रहा है. इसमें नीचे लेदर की स्कर्ट भी है.
डोएची

6 / 7
पॉपुलर अमेरिकी रैपर-सिंगर डोएची के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दरअसल, डोएची एक बरगंडी रंग के कस्टम आउटफिट में रेड कार्पेट पर पहुंची हैं. ये एक बेहद पतला, बहने वाला बरगंडी रैप ड्रेस है, जिसमें एक कट-आउट बॉडीस है और एक बोल्ड लेग स्प्लिट है. सिंगर ने ड्रेस के साथ एक बड़ा, मैचिंग बरगंडी टर्बन या हेड रैप पहना था. बता दें कि डोएची ने रेड कार्पेट पर नंगे पैर एंट्री की थी.
टाइला

7 / 7
साउथ अफ्रीका की पॉपुलर सिंगर टाइला ने बी अपने मेट गाला 2026 लुक से लोगों का ध्यान खींचा है. टाइला ने बेहद बोल्ड और स्टनिंग ड्रेस में रेड कॉर्पेट पर एंट्री की थी. इसमें नीले रंग की एक स्कर्ट थी, जिसमें एक गहरा स्लिट और एम्ब्रॉएडर्ड सिल्वर-स्टोन कमरबंद था. उनके इस लुक को मरमेड ग्लैम थीम वाला बताया गया, जिसमें बॉडी शिमर को भी यूज किया गया था.