1 / 7
Madhuri Dixit film. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA
Madhuri Dixit Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का अपना अलग फैनबेस है और उनकी फिल्मों को भी लोगों का बेहद प्यार मिलता है. माधुरी की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...
मां बहन फिल्म

2 / 7
हम माधुरी की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 'मां-बहन' है. माधुरी की ये फिल्म 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तबसे ही ये ट्रेंडिंग में बनी हुई है.
टॉप 10 में कर रही ट्रेंड

3 / 7
माधुरी की ये फिल्म टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है और 6वें नंबर पर बैठी है. इस फिल्म को अभी भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये टॉप 10 से बाहर निकलने का नाम नहीं ले रही है.
फिल्म की कहानी

4 / 7
इस फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक साहसी सिंगल मदर और उसकी दो बेटियों की है, जिनकी रसोई में अचानक एक लाश मिल जाती है और फिर वो खुद को अजीबोगरीब परिस्थितियों और झूठ के जाल में फंस जाती हैं.
फिल्म की स्टारकास्ट

5 / 7
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के अलावा तृप्ति डिमरी, धारणा दुर्गा और रवि किशन ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म दर्शकों को पसंद आई है और अभी भी ट्रेंड में है.
आईएमडीबी रेटिंग

6 / 7
वहीं, अगर इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 5.5 की रेटिंग मिली है. ये एक ब्लैक-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है.
कहां देखें

7 / 7
अगर आप भी माधुरी के फैन हैं और आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है, तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. अगर आपने फिल्म देखनी शुरू की तो इसको खत्म करके ही दम लेंगे.