1 / 7
Kriti Sanon, Kabir Bahia. image credit- social media
Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ जमकर सुर्खियों में थी. जी हां, ऐसा सुनने में आया था कि कृति और कबीर बहिया का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.
कृति सेनन ने शेयर किया पोस्ट

2 / 7
कृति सेनन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है. इस बीच अब कृति ने ब्रेकअप रूमर्स को एक पोस्ट के जरिए खारिज किया है.
कबीर बहिया संग आईं नजर

3 / 7
कृति ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने कई सारी फोटोज शेयर की हैं. इन्हीं फोटोज के बीच एक्ट्रेस ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कबीर बहिया संग नजर आ रही हैं. ये फोटो किसी लाइव परफॉर्मेंस की है, जिसमें दोनों एक-साथ इसका मजा ले रहे हैं.
कबीर और कृति

4 / 7
कबीर और कृति की ये फोटो देखने के बाद हर कोई बेहद खुश नजर आया और लोगों ने राहत की सांस ली. साथ ही ब्रेकअप की रूमर्स भी खारिज हो गई हैं. इस फोटो से साफ है कि दोनों अभी भी साथ हैं.
कबीर बहिया की फोटो वायरल

5 / 7
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले कबीर बहिया की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो किसी लड़की के साथ नजर आ रहे थे. इस फोटो के सामने आने के बाद ही कृति और कबीर की ब्रेकअप रूमर्स ने तूल पकड़ा था.
लोगों ने गलत समझा

6 / 7
जैसे ही इंटरनेट पर ये रूमर्स शुरू तो कबीर के करीबी सूत्रों ने ये साफ किया कि वायरल तस्वीर में दिख रही महिला कबीर की पारिवारिक दोस्त है, जिसे वो अपनी बहन जैसा मानते हैं, लेकिन लोगों ने इसे गलत समझा और फिर झूठी अफवाहें फैला दीं.
दोनों ने नहीं किया है कंफर्म

7 / 7
हालांकि, अब कृति सेनन के पोस्ट से ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच सब ठीक हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है.