1 / 7
आजकल कई लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन ईवी खरदीने के बाद उनके मन में ये सवाल आता है कि इसे घर चार्ज करना ज्यादा सस्ता है या फिर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर.
घर पर EV चार्ज करने का खर्च कैसे तय होता है?

2 / 7
घर पर ईवी चार्ज करने की लागत कई बातों पर निर्भर करती है. इसमें सबसे जरूरी बात है कि आप कितनी पावर वाला चार्जर इस्तेमाल कर रहे हैं और आपके इलाके में बिजली का प्रति यूनिट चार्ज कितना है. यानी हर शहर और बिजली कंपनी के हिसाब से चार्जिंग खर्च का हिसाब अलग हो सकता है.
चार्जिंग स्टेशन पर कितना खर्च आता है?

4 / 7
पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन पर खर्च इस्तेमाल किए जाने वाले चार्जर की क्षमता पर निर्भर करता है. अगर आप 50kW डीसी फास्ट चार्जर से अपनी गाड़ी चार्ज करते हैं, तो एक घंटे में लगभग 40 से 50 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है. ऐसे में चार्जर तेज स्पीड से बैटरी चार्ज करते हैं, लेकिन इनकी लागत भी ज्यादा होती है.
एक घंटे में कितनी चार्ज हो जाती है EV?

6 / 7
डीसी फास्ट चार्जर की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड है. ऐसे चार्जर से एक घंटे में इलेक्ट्रिक कार या एसयूवी की बैटरी लागभग 70 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. इसलिए लंबी यात्रा के दौरान समय बचाने के लिए कई लोग फास्ट चार्जिंग का विकल्प चुनते हैं.
किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत?

7 / 7
आजकल ज्यादातर ईवी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं हालांकि अगर आप रोज के इस्तेमाल के लिए चार्जिंग कर रहे हैं तो घर पर ही एसी चार्जर से चार्ज करना आमतौर पर ज्यादा फिफायती होता है. वहीं डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर कम समय में चार्जिंग जरूर मिलती है, लेकिन इसके ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं.