1 / 8
Amitabh Bachchan Black movie fee, Salman Khan Phir Milenge fee,
Bollywood Actors Unheard Stories: बॉलीवुड के ये 2 सुपरस्टार अपनी एक फिल्म का करोड़ों चार्ज करते हैं. लेकिन इन्होंने कुछ खास फिल्मों के लिए मात्र 1 रुपए टोकन फीस लिया और पैसे से ऊपर कला को रखा.

2 / 8
बॉलीवुड में कई ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने पैसों से ज्यादा कला को महत्व दिया. इनमें ये 2 सुपरस्टार्स का नाम सबसे ऊपर आता है. इन दोनों ने अपनी फीस में मात्र 1 रुपए लिया था. (Credit- Printerest)

3 / 8
पहले सुपरस्टार की बात करें तो बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का नाम आता है. कई लोग इन्हें प्यार से बिग बी भी बुलाते हैं. इन्होंने कई बार पैसे से ज्यादा काम को तवज्जो दिया. (Credit- Printerest)

4 / 8
एक मशहूर उदाहरण है फिल्म 'ब्लैक' (2005). इस फिल्म में उन्होंने नाममात्र की फीस ली, जो बहुत कम थी (कुछ रिपोर्ट्स में 1 रुपए जैसी प्रतीकात्मक फीस का जिक्र आता है). इसके अलावा इन्होंने मोहब्बते फिल्म के लिए भी सिर्फ 1 रुपए टोकन फीस ली थी. (Credit- Printerest)

5 / 8
यश चोपड़ा की फिल्म के लिए अमिताभ ने कुछ इसलिए नहीं लिया क्योंकि सिलसिला फिल्म के दौरान यश ने अमिताभ को उनका घर खरीदने में मदद की, जिसकी वजह से अमिताभ ने आभार व्यक्त करने के लिए उनसे कोई फीस नहीं ली. (Credit- Printerest)

6 / 8
दूसरे नंबर पर सलमान खान आते हैं. बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार होने के नाते भाईजान एक फिल्म के 100 करोड़ तक चार्ज करते हैं. लेकिन साल 2004 में उन्होंने 'फिर मिलेंगे' में उन्होंने सिर्फ 1 रुपए की फीस ली. (Credit- Printerest)

7 / 8
यह फिल्म एचआईवी/एड्स के बारे में थी. कहानी में सलमान का किरदार एचआईवी पॉजिटिव था और फिल्म के अंत में उनकी मौत हो जाती थी. उस समय पूरे बॉलीवुड ने इस रोल को ठुकरा दिया था, क्योंकि यह मुश्किल और संवेदनशील विषय था. लेकिन सलमान ने हामी भरी. (Credit- Printerest)

8 / 8
उन्होंने करोड़ों की कमाई छोड़कर समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद की. प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सलमान ने न सिर्फ कम फीस ली, बल्कि फिल्म के जरिए लोगों को सही जानकारी देने में बड़ा योगदान दिया. (Credit- Printerest)