कूड़ा समझकर बिल्कुल न फेंके अनार के छिलके! बालों को नेचुरल कलर देने का करेंगे काम, यूं करें इस्तेमाल
Natural Hair Dye: अनार हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके का इस्तेमाल बालों को कलर करने के लिए भी कर सकते हैं.
बालों के लिए कैसे फायदेमंद हैं अनार के छिलके? Image Credit- AI
---विज्ञापन---
Homemade Hair Color: अनार एक ऐसा फल है जिसे खून बढ़ाने के लिए खाया जाता है. स्वाद में भी यह लाजवाब होता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसके छिलके भी बहुत काम आ सकते हैं. हालांकि, कुछ लोग इसे कूड़ा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन इस बार ऐसा ना करें क्योंकि अनार के छिलकों में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को नेचुरल शाइन देने के साथ-साथ हल्का नेचुरल कलर देने में भी मदद कर सकते हैं. हालांकि, अनार के छिलकों का इस्तेमाल बहुत ही ध्यान से करना होगा, ताकि बालों को किसी भी तरह का नुकसान ना हो और बालों को हल्का नेचुरल लुक मिल सके. इसके लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.