Independence Day Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं तिरंगा-थीम मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ
Mehndi Designs: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा-थीम मेहंदी डिजाइन आपके लुक में देशभक्ति का खूबसूरत रंग भर सकती हैं. अगर आप चाहें तो सिंपल डिजाइन या फुल हैंड मेहंदी सेलेक्ट कर सकती हैं. इसमें आप तिरंगा या ध्वज डिजाइन करवा सकती हैं.
Independence Day Mehndi Designs: 15 अगस्त सिर्फ देशभक्ति का जश्न मनाने का दिन नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति को खूबसूरती से दिखाने का भी अवसर है. अगर इस स्वतंत्रता दिवस पर आप अपने लुक को और खास बनाना चाहती हैं तो तिरंगा-थीम मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इन डिजाइनों में भारत के राष्ट्रीय ध्वज, अशोक चक्र और देशभक्ति से जुड़ी चीजों को बेहद खूबसूरत अंदाज में बना सकती हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन जिसमें तिरंगा की थीम को बढ़ावा दिया जा सकता है.
अगर आपको सिंपल और एलिगेंट मेहंदी पसंद है तो फ्लोरल पैटर्न के साथ तिरंगे की थीम वाला डिजाइन सेलेक्ट करें. इसमें फूलों और पत्तियों के बीच तिरंगे की झलक दी जाती है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती है. आप तिरंगे की झलक न लेकर अशोक चक्र को भी डिजाइन करवा सकती हैं. इससे आपको बहुत ही अच्छा लुक मिलेगा.
अशोक चक्र मेहंदी डिजाइन
अशोक चक्र भारतीय तिरंगे का सबसे खास हिस्सा है. आप अपनी हथेली के बीच में अशोक चक्र बनवाकर उसके चारों ओर पारंपरिक बेल और फूलों की डिजाइन बनवा सकती हैं. यह डिजाइन देशभक्ति का खूबसूरत मैसेज देता है. आप अपने हिसाब से अशोक चक्र के साथ डिजाइन बना सकती हैं, जिसमें फूल-पत्तियां शामिल हैं.
---विज्ञापन---
फिंगर मेहंदी विद तिरंगा पैटर्न
अगर आपको हैवी मेहंदी पसंद नहीं है तो सिर्फ उंगलियों पर मिनिमल डिजाइन बनवाएं. उंगलियों पर तिरंगा पैटर्न और छोटी-छोटी देशभक्ति से रिलेटेड चीजों को डिजाइन करवाएं. आप मूर्ति, लाल किले की मीनार को भी अपने डिजाइन में शामिल कर सकती हैं. यह मेहंदी हर डिजाइन के साथ अच्छी लगेगी.
फुल हैंड देशभक्ति मेहंदी
शादी या किसी बड़े प्रोग्राम की तरह अगर आप फुल हैंड मेहंदी लगाना चाहती हैं तो उसमें तिरंगा, अशोक चक्र, इंडिया गेट, मोर और पारंपरिक भारतीय मोटिफ्स को शामिल कर सकती हैं. यह डिजाइन बेहद रॉयल लुक देता है और आपके हाथ को और सुंदर बनाता है. यह 15 अगस्त के फंक्शन के लिए भी काफी अच्छी रहती है.