जेल में कैदियों को क्या क्या सुविधा मिल सकती है? ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे इसका जवाब
Tihar Jail Facility For Prisoners: तिहाड़ जेल में कैदियों को सजा के दौरान कई सुविधाएं मिलती हैं. इनका फायदा कैदी अपनी इच्छा के हिसाब से उठा सकता है. अगर आपको इसका अंजादा नहीं है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.
जेल में कैदियों को क्या क्या सुविधा मिल सकती है? Image Credit- Chatgpt
---विज्ञापन---
Jail Mein Kya Suvidha Milti Hai: फिल्मों और टीवी सीरियल्स में जेल की जिंदगी अक्सर बेहद मुश्किल दिखाई जाती है. हालांकि, रियल में भी जेल की जिंदगी काफी मुश्किल होती है, लेकिन इसके साथ-साथ कैदियों को कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं. भारत में जेल को सही तरह से चलाने के लिए कई तरह के नियम बनाए हैं. ये नियम कैदियों के जिंदगी थोड़ी आसान बना देता है. हाालंकि, हर कैदी को एक ही तरह की सुविधा मिले और हर किसी को मिले… ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. कुछ कैदी के लिए यह सुविधाएं बिल्कुल बंद होती है. ऐसे में इस लेख में जानते हैं कि जेल में कैदियों को कुछ बुनियादी सुविधाएं और अधिकार क्या दिए जाते हैं.
जेल में कैदियों को पढ़ने की भी सुविधा मिलती है. हालांकि, यह सुविधा कई कैदियों को मिलती है, जिसमें लाइब्रेरी और सिलाई, बढ़ईगीरी, कंप्यूटर, हस्तशिल्प जैसी चीजों शामिल है. इससे जब कोई कैदी रिहा होने के बाद बाहर आता है तो उसे रोजगार पाने में मदद मिल सकती है.
काम करने की सुविधा
आपको जानकर हैरानी होगी कि जेल में कैदी काम भी किया जा सकता है. आप पढ़ाई के साथ-साथ काम करके भी पैसा कमा सकते हैं. अपना पूरा दिन बढ़ईगीरी, सिलाई-कढ़ाई, बेकरी या खेती करके पैसे कमाए जा सकते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कैदियों को रोज के हिसाब से पैसे मिलते हैं, जिन्हें वो जमा करके भी रख सकते हैं.
---विज्ञापन---
कपड़े लेने की सुविधा
कुछ कैदियों को पहनने के लिए दूसरे कपड़े भी दिए जाते हैं. इसके अलावा साबुन, टूथपेस्ट, टूथब्रश जैसी चीजें भी कोर्ट या नियम के मुताबिक दी जा सकती हैं. हालांकि, ये सुविधा कुछ ही कैदियों को मिलती है, जिसके लिए परमिशन लेनी पड़ती है.
पैरोल की सुविधा
कैदी सजा के दौरान अपने परिवार में होने वाले किसी फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए पैरोल बेल पर बाहर आ सकता है. हालांकि, इसके लिए कैदी को कोर्ट में अर्जी लगानी पड़ती है, ताकि वक्त पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सके. हालांकि, इस दौरान कैदी पर निगाह रखी जाती है.
---विज्ञापन---
परिवार से मिलने की सुविधा
कैदियों को तय नियमों के हिसाब से अपने परिवार के सदस्यों और वकील से मिलने का अधिकार होता है. मुलाकात का समय जेल के नियमों के हिसाब से तय किया जाता है. इस दौरान कैदियों पर अच्छी खासी नजर रखी जाती है और अगर कोई खतरनाक कैदी है तो उसे नहीं मिलने दिया जाता.