---विज्ञापन---

नाश्ते में बनाएं स्वादिष्ट सूजी चीला, मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगा ब्रेकफास्ट

Sooji Cheela Recipe: अगर नाश्ते में क्या बनाना है यह समझ नहीं आ रहा है तो झटपट बनाकर तैयार कर लीजिए सूजी का चीला. यह स्वाद में बेहद टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है.

---विज्ञापन---

Suji Cheela Recipe: सुबह-सुबह अक्सर ही यह उलझन होने लगती है कि नाश्ते में क्या बनाकर खाया जाए. ऐसा क्या है जो झटपट बनकर तैयार हो जाए और खाने में स्वादिष्ट भी लगे. अगर आपकी भी यह कंफ्यूजन है तो आप सूजी का चीला बनाकर खा सकते हैं. सूजी का चीला स्वादिष्ट होता है और सेहत के लिए भी बेहद अच्छा है. वहीं, यह बच्चों और बड़ों को बेहद पसंद आता है और सभी इसे स्वाद लेकर खाते हैं. इसे बनाना भी बेहद आसान है. यहां जानिए स्वादिष्ट सूजी का चीला बनाने की रेसिपी.

सूजी का चीला बनाने की रेसिपी | Suji Ka Cheela Banane Ki Recipe

सूजी चीला सामग्री

---विज्ञापन---

सूजी – एक कप

दही – आधा कप

---विज्ञापन---

पानी – गाढ़ा मिश्रण तैयार करने लायक

सब्जियां – 1 बारीक कटा प्याज, 1 बारीक कटा टमाटर, आधा कर घिसी हुई गाजर, थोड़ा धनिया और 1 कटी हुई हरी मिर्च

---विज्ञापन---

नमक – स्वादानुसार

तेल या घी – जरूरत के अनुसार

---विज्ञापन---

सूजी चीला बनाने की विधि

  • सूजी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले बैटर तैयार कर लें. इसके लिए सभी चीजों को एकसाथ मिला लें और चीला बनाने जितना ही इसे गीला करें.
  • अब स्वादानुसार नमक डालकर मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर लें.
  • इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढककर साइड छोड़ दें. जब मिश्रण का ढक्कन हटाएंगे तो यह और गाढ़ा हो जाएगा इसीलिए थोड़ा और पानी मिला लें.
  • अब तवा गर्म करके उसमें तेल डालें.
  • तेल गर्म हो जाने के बाद बड़े चम्मच से बैटर को तवे पर डालकर फैला लें.
  • दोनों तरफ से चीला पका लेने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
  • बस तैयार है आपका स्वादिष्ट सूजी चीला. इसे गर्म-गर्म सर्व करें. आप इसे लाल चटनी या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं.

ये बोनस टिप आएंगे काम

---विज्ञापन---

आप चीला का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अपनी मर्जी की सब्जियां डाल सकते हैं. इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट भी डाला जा सकता है.

यह भी पढ़ें – आयरन खाना ही नहीं एब्जॉर्ब होना भी जरूरी है, डॉक्टर ने बताया कैसे पूरी होगी हीमोग्लोबिन की कमी

---विज्ञापन---

First published on: Apr 08, 2026 07:00 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola