कच्चे दूध से घर पर ही करें फेशियल, स्किन ग्लो करने के साथ-साथ हो जाएगी सॉफ्ट
Raw Milk Facial: कच्चे दूध से किया गया यह आसान घरेलू फेशियल आपकी स्किन को फ्रेश और सॉफ्टनेस देने का काम करता है. हालांकि, इसका दूध का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए.
कच्चे दूध से फेशियल करने का तरीका. Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Facial For Glowing Skin: गर्मियों में चेहरा अक्सर खराब हो जाता है. पसीने के वजह से रैशेज और टैनिंग होने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके नुकसान ज्यादा होते हैं. इसलिए चेहरे पर निखार पाने के लिए घरेलू चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं. कच्चा दूध उन्हीं में से एक है. इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और विटामिन त्वचा को साफ करने, मॉइस्चराइज करने और चमक बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप घर पर आसान और किफायती फेशियल करना चाहते हैं तो हमारे बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं.
क्लींजिंग- सबसे पहले एक कटोरी में 3 चम्मच कच्चा दूध लें. फिर कॉटन की मदद से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर साफ कॉटन से पोंछ लें. स्क्रबिंग- एक चम्मच कच्चे दूध में थोड़ा सा चावल का आटा या ओट्स पाउडर मिलाएं. इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें. इससे स्किन अंदर से साफ होगी और मुलायम होगी. फेस मसाज- कच्चे दूध में कुछ बूंदें शहद को मिलाएं और चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक मसाज करें. मसाज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आ सकता है. फेस पैक लगाएं- एक चम्मच कच्चे दूध में बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें. सूखने के बाद सामान्य पानी से चेहरा धो लें.
कच्चे दूध चेहरे पर लगाने के फायदे
स्किन को नमी देने का काम
चेहरा साफ और फ्रेश रखना
डेड स्किन हटाना
स्किन को सॉफ्ट और स्मूथ बनाना
चेहरे की हल्की टैनिंग कम करना
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
दूध से एलर्जी होने पर इसका इस्तेमाल न करें.
चेहरे पर किसी तरह का संक्रमण या घाव हो तो इसे लगाने से बचें.