महंगे फेस पैक छोड़िए! जावेद हबीब ने जानिए केले के छिलके से निखार पाने का आसान तरीका
Banana Peel: जब भी आप केले खाएं तो इसके छिलके बिल्कुल न फेंके, क्योंकि जावेद हबीब का कहना है कि इसे चेहरे पर लगाया जा सकता है. बेहतर रिजल्ट के लिए के पानी पीना और हेल्दी स्किन केयर रूटीन अपनाना उतना ही जरूरी है.
केले के छिलके लगाने से क्या होता है? Image Credit- Chatgpt
---विज्ञापन---
Banana Peel Uses: महंगी स्किन केयर प्रोडक्ट्स और फेस पैक का इस्तेमाल करने के बजाय कई लोग होम रेमेडीज पर भरोसा करते हैं. ऐसे ही एक आसान और किफायती ब्यूटी टिप के बारे में मशहूर हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बताया है. उन्होंने ये नुस्खा अपने इंस्टाग्राम की एक वीडियो में साझा किया है. बता दें, केले का छिलका स्किन की देखभाल में फायदेमंद हो सकता है और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद मिल सकती है.
केले के छिलके में विटामिन ए और ई के साथ-साथ पोटैशियम और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये स्किन को मॉइस्चराइज रखने और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकते हैं.
चेहरे पर कैसे करें इस्तेमाल?
सबसे पहले चेहरे को हल्के फेस वॉश से साफ कर लें.
फिर केले का छिलका लें और उसके अंदर वाले सफेद हिस्से को चेहरे पर 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें.
इसके बाद 10 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरा धो लें.
इसे हफ्ते में 3 बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.