रेड, येलो या पर्पल ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगेगी बेस्ट? जानिए परफेक्ट कलर कॉम्बिनेशन
Lipstick Combination: कई बार तैयार होने के बाद भी कुछ ना कुछ कमी लगती है. लुक अधूरा ही लगता है और मेकअप कंप्लीट हो चुका होता है. ऐसा लिपस्टिक और ड्रेस के कॉम्बिनेशन की वजह से हो सकता है. गलत लिपस्टिक का शेप आपके पूरे लुक खराब करने का काम करता है.
Lipstick Shades For Girls: महिलाएं अपने मेकअप को लेकर बहुत ही अवेयर रहती हैं. मार्केट से अच्छे और महंगे प्रोडक्ट्स खरीदकर लाती हैं. इसके बावजूद कई बार लुक अधूरा लगता है या मेकअप अच्छा नहीं लगता. ऐसा यकीनन आपके साथ भी हुआ होगा, क्योंकि अक्सर महिलाएं खूबसूरत ड्रेस तो चुन लेती हैं, लेकिन लिपस्टिक का सही शेड चुनने में कंफ्यूज हो जाती हैं. अगर लिपस्टिक और आउटफिट का रंग एक-दूसरे के साथ मैच न किया जाए तो पूरा लुक फीका लग सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि रेड, येलो और पर्पल जैसी चमकदार ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक सबसे अच्छी लगेगी. परफेक्ट कॉम्बिनेशन के लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
अगर आपकी ड्रेस रेड कलर की है तो बोल्ड लुक पाने के लिए क्लासिक रेड लिपस्टिक लगाएं. यह कलर ड्रेस के रंग से थोड़ा हल्का होना चाहिए. अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं तो न्यूड, पीच या रोज पिंक शेड लगाएं. यह कॉम्बिनेशन दिन के फंक्शन और ऑफिस पार्टी के लिए काफी अच्छा है.
येलो ड्रेस के साथ कौन-सा शेड अच्छा लगेगा?
येलो ड्रेस के साथ फ्रेश लुक पाने के लिए कोरल, पीच, ऑरेंज-टोन और वार्म पिंक लिपस्टिक शेड्स अच्छे रहेंगे. अगर आपकी येलो ड्रेस हल्के रंग की है, तो न्यूड पीच लिपस्टिक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, ब्राइट येलो आउटफिट के साथ कोरल या ऑरेंज टच वाली लिपस्टिक आपका लुक और निखार सकती है.
---विज्ञापन---
पर्पल ड्रेस के साथ कौन-सा शेड अच्छा लगेगा?
पर्पल ड्रेस के साथ आप बेरी रंग का शेड सेलेक्ट करें. प्लम मौव और रोज पिंक शेड्स भी काफी अच्छे लगते हैं. आप अपनी ड्रेस और मेकअप के हिसाब से रंग को सेलेक्ट करें, क्योंकि अगर आपकी ड्रेस का रंग डार्क है तो इसपर हल्का पिंक शेड बैलेंस्ड लुक देगा. वहीं लाइट पर्पल ड्रेस के साथ बेरी टोन लिपस्टिक चेहरे की खूबसूरती बढ़ा सकती है.
किन बातों का रखें ध्यान?
लिपस्टिक का शेप सेलेक्ट करते वक्त स्किन टोन का भी ध्यान रखें. कई बार शेड्स हर किसी पर अच्छे नहीं लगते हैं.
दिन और रात के फंक्शन के हिसाब लिपस्टिक लगाएं और रंग का ध्यान रखें.
बहुत ज्यादा डार्क आई मेकअप करने से बचें और अगर आप कर रहे हैं तो इसपर हल्की लिपस्टिक लगाएं.