नाश्ते में पोहा और पराठे से हटकर बनाएं वेजिटेबल उत्तपम, हर कोई करेगा तारीफ
Uttapam kaise banaye Vegetable Uttapam: अगर आप हर रोज पराठे खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इस बार वेजिटेबल उत्तपम तैयार करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है और स्वाद ऐसा है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.
सुबह का नाश्ता पौष्टिक होना चाहिए, क्योंकि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना पड़ता है.हालांकि, लोग पेट भरने के लिए पराठे, सैंडविच या पोहा खाते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद इन डिशेज से बोर हो जाते हैं. अगर आप पराठा या ब्रेड खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार वेजिटेबल उत्तपम ट्राई करें. यह दक्षिण भारतीय व्यंजनों में बेहद लोकप्रिय है और स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है. सूजी या डोसे के बैटर से बनने वाला यह उत्तपम ऊपर से ढेर सारी फ्रेश सब्जियों से पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है. आइए इस लेख में इसे बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बाउल में सूजी, दही और पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
इस दौरान प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें. सूजी फूलने के बाद उसमें नमक डालें. अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर डोसे से थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार करें.
इसमें बेकिंग सोडा डालें और नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गर्म करें और हल्का-सा तेल लगाएं. एक कलछी बैटर डालकर हल्के हाथ से गोल आकार दें और ऊपर से कटी हुई सभी सब्जियां फैलाएं और हल्के हाथ से दबा दें.
हल्की आंच पर दोनों तरफ से पकाएं और प्लेट में निकाल लें. अब तैयार वेजिटेबल उत्तपम को नारियल की चटनी, सांभर, टमाटर की चटनी या हरी चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करें.