Paneer Tikka Recipe: मिनटों में घर पर कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का? यहां जानिए सबसे आसान रेसिपी
How To Make Spicy Paneer Tikka: क्या आप भी घर पर स्वादिष्ट स्पाइसी पनीक टिक्का बनाना चाहते हैं, जो बनाने में भी आसान हो और स्वाद एक नंबर हो? आइए जानते हैं बनाने का तरीका.
शाम के वक्त अक्सर क्रेविंग रहती है कि कुछ ऐसा खाया जाए, तो स्वाद में इतना चटपटा हो कि स्वाद मुंह से जाए ही नहीं. लेकिन जब बनाने की बारी आती है, तो लोग हार मान लेते हैं, कि कहीं खराब न हो जाए आदि. लेकिन ऐसी क्रेविंग के लिए सबसे बेस्ट विकल्प पनीर टिक्का है, जिससे बनाना भी आसान है और अगर इसे ठीक से तैयार किया जाए, तो स्वाद भी एक नंबर निखर कर आता है. अगर आप भी घर पर मिनटों में पनीर टिक्का बनाना चाहते हैं, तो आइए हम आपको इस स्टोरी में बताएंगे, कि कैसे आप आसानी इस रेसिपी को रेडी कर सकते हैं.
अगर ज्यादा लोग हैं, तो सामग्री को स्वादनुसार बढ़ा दीजिए ताकि स्पाइसी पनीर टिक्का खाने में स्वाद आए.
कैसे बनाएं स्पाइसी पनीर टिक्का, जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्पाइसी पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले पनीर के टुकड़ों को एक बाउल में लें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, कशमीरी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, दही, अजवाइन, कसूरी मेथी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, काला नमक और आमचूर डालें.
यह सभी सामग्री डालने के बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें प्याज, शिमला मिर्च और नींबू का रस डालें.
पनीर को टुकड़ों पर अच्छे से मसाले लगें और वह स्पाइसी बने इसके लिए हाथ का इस्तेमाल करें.
अब बाउल में सरसों का तेल डालें और मिलाएं.
स्क्यूर यानी पतली छड़ी या तीली ले और उसमें पनीर के टुकड़े एक-एक करके लगाएं.
ब्रुश से तेल लगाकर इन्हें 30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, ताकि मसाले सही से पनीर में मिक्स हो जाए.
अब फ्रिज से निकालकर, इन्हें 20 मिनट के लिए 200 डिग्री पर ग्रिल करें. सही तरीके से चूल्हे का इस्तेमाल करके भी ग्रिल किया दा सकता है.