Rice Paper Laphing Recipe: चटपटी सॉस के साथ बनाएं मजेदार राइस पेपर लाफिंग, नोट करें रेसिपी
Rice Laphing Recipe: घर पर बनी ये स्पाइसी राइस पेपर लाफिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. सुबह या शाम की हल्की भूख या स्नैकिंग के लिए ये एकदम परफेक्ट रेसिपी है.
Easy Rice Laphing Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए, लेकिन साथ में स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता. अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो तिब्बती स्टाइल लाफिंग जरूर ट्राई करनी चाहिए. आजकल राइस पेपर से बनने वाली लाफिंग काफी ट्रेंड में है. इसकी सबसे खास बात है इसकी मसालेदार और चटपटी सॉस, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं राइस पेपर लाफिंग की आसान रेसिपी.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें. अब राइस पेपर शीट को 5 सेकंड के लिए पानी में डुबोएं.
जब शीट नरम हो जाए तो उसे प्लेट पर निकाल लें.अब नरम राइस पेपर को रोल की तरह फोल्ड करें. चाहें तो इसे चाकू से छोटे-छोटे स्ट्रिप्स में काट लें, ताकि बिल्कुल लाफिंग जैसा टेक्सचर मिले.
एक बाउल में रेड चिली सॉस, सोया सॉस, सिरका, लहसुन, लाल मिर्च फ्लेक्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और ऊपर से तिल डाल दें.
अब तैयार राइस पेपर स्ट्रिप्स को सॉस में डालें और हल्के हाथ से अच्छी तरह टॉस करें ताकि सॉस हर हिस्से पर लग जाए.
ऊपर से हरा प्याज, धनिया और भुने तिल डालकर सर्व करें. चाहें तो एक्स्ट्रा स्पाइसी स्वाद के लिए ऊपर से चिली ऑयल भी डाल सकते हैं.