आलू के छिलके से तैयार करें ये स्वादिष्ट स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे बच्चे
Potato Peel: आलू के छिलकों को किचन वेस्ट समझकर फेंकने की बजाय व्यंजन बनाने के लिए इस्तेमाल करें. आप इससे स्वादिष्ट चिप्स बना सकते हैं जो इतने स्वादिष्ट बनेंगे कि आपके घर के हर सदस्य को पसंद आएंगे. इस लेख में हम इसे बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.
क्रिस्पी आलू के छिलके के चिप्स. Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Potato Peel Snacks: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. आलू से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग आलू छीलने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों से कई स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं? आलू के छिलकों में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके आप स्वाद के साथ पोषण भी पा सकते हैं. तो देर किस बात कि आइए जानते हैं आलू के छिलकों से बनने वाले कुछ आसान और टेस्टी स्नैक्स.