सुबह नाश्ते में बनाएं परफेक्ट सत्तू का पराठा, बस जान लीजिए बनाने का सही तरीका
Sattu Paratha: सुबह नाश्ते में सत्तू का पराठा बनाया जा सकता है. आप दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें. यह पौष्टिक होने के साथ साथ पेट भरने के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है.
Sattu Ka Paratha Kaise Banaye: अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी और पेट भरने वाला भी हो तो सत्तू का पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. भुने हुए चने से तैयार सत्तू प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यही वजह है कि सत्तू का पराठा लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि सत्तू का पराठा बेलते समय फट जाता है या इसकी स्टफिंग बाहर निकलने लगती है.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखे. फिर एक एक बड़े बर्तन में सत्तू लें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, नमक और अचार का मसाला डाल दें.
इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि स्टफिंग न ज्यादा सूखी हो और न ही बहुत गीली. हल्की नम और भुरभुरी स्टफिंग सबसे अच्छी मानी जाती है.
सत्तू का पराठा बनाने के लिए आटा गूंथे और कुछ देर के लिए रख दें. फिर आटे की लोई बनाएं और सत्तू की स्टाफिंग भरें. स्टफिंग भरने के बाद पराठे के किनारों को अच्छी तरह सील करें.
अब हल्के हाथों से धीरे-धीरे बेलने से पराठा फटता नहीं है और उसकी शेप भी अच्छी बनती है. अब तवा गर्म करें और उस पर पराठा डाल दें.
एक तरफ हल्के भूरे धब्बे आने पर उसे पलट दें. अब दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.