बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी यह हेल्दी रेसिपी, मिनटों में तैयार करने का तरीका यहां जानें
Moong Dal Chilla Perfect: सुबह के वक्त चीला खाना बेस्ट रहता है. ऐसे में मूंग दाल का चीला बनाया जा सकता है. बस आपको हमारी बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करना होगा, ताकि बनाते वक्त किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो.
Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना पूरे दिन के लिए बहुत ही अच्छा है. अगर आप ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो और जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खुशी-खुशी खा लें, तो मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे नाश्ते, लंच या शाम के हल्के स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है.