Monsoon Soup: मानसून में बीमारी पास भी नहीं आने देगा यह हेल्दी सूप, इम्यूनिटी होगी मजबूत
Veg Soup Recipe: मानसून अपने साथ एक नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियां लेकर आता है. इस दौरान लोगों की इम्यूनिटी भी काफी वीक हो जाती है. अगर आप भी हल्का मौसम बदलने पर बीमार हो जाते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.
Monsoon Special Soup: बारिश का मौसम गर्मी से राहत दिलाता है और ठंडी हवाएं चलने के साथ-साथ मन को शांत करता है. इस दौरान हेल्थ पर भी काफी असर पड़ता है और लोग वायरल इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम और पाचन संबंधी समस्याओं की चपेट में आ जाते हैं. इसलिए कई डॉक्टर हेल्दी खाने की सलाह देते हैं और डाइट में उन चीजों को शामिल करना है जिन्हें खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. ऐसे में आप वेजिटेबल सूप बनाकर पी सकते हैं, जिसमें अपनी पसंद की सब्जियों को डाल सकते हैं. बेहतर रहेगा कि आप मिक्स वेज का इस्तेमाल करें.