मेहमानों के लिए झटपट क्या बनाएं? मखाने की यह रेसिपी आएंगी सबको बहुत पसंद
Roasted Makhana Recipe: अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाएं और समय कम हो तो मखाने से बनी यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएंगी. इसे बहुत ही जल्दी तैयार किया जा सकता है.
Makhana Recipe at Home: कई बार ऐसा होता है कि घर पर अचानक मेहनत आ जाते हैं, जिससे उन्हें खिलाने और पिलाने की चिंता बढ़ जाती है. ऐसे समय हमारे समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए और क्या खिलाया जाए. अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं तो मखाना आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. मखाना न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि इससे कुछ ही मिनटों में कई स्वादिष्ट स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं. वैसे तो आप इससे कई तरह की डिशेज तैयार कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि मखाने को रोस्ट करके खिलाएं. रोस्ट करके मखाने में मसाले की ग्रेवी भी इस्तेमाल की जा सकती है, जिसे रोटी या चावल के साथ सर्व किया जा सकता है.