Maggi Bread Omelette: नाश्ते में तैयार करें मैगी ब्रेड आमलेट, स्वाद ऐसा हर कोई पूछेगा रेसिपी
Maggi Omelette Recipe: अगर आप हर रोज एक ही तरह का आमलेट खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार अंडे को मैगी का ट्विस्ट दें और नूडल्स ब्रेड आमलेट तैयार करें. यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन स्वाद बहुत ही शानदार होता है.
Noodles Omelette Recipe: रोजाना एक ही तरह का नाश्ता खाकर हम बोर हो जाते हैं. इसलिए नाश्ते में कुछ खाया नहीं जाता, लेकिन अगर कुछ नया ट्राई किया जाए तो इस परेशानी को हल किया जा सकता है. आप अंडे को ही नया ट्विस्ट दे सकते हैं और घर पर मैगी ब्रेड आमलेट तैयार कर सकते हैं. यह रेसिपी मैगी, अंडे और ब्रेड का शानदार कॉम्बिनेशन है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद साधारण सामग्री से ही यह स्वादिष्ट नाश्ता तैयार हो जाता है.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर एक पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें मैगी को पकाएं. मैगी मसाला डालकर इसे सूखा-सूखा तैयार करें. अब तैयार मैगी को ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
एक बाउल में दोनों अंडे फोड़ें, जिसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च और थोड़ा-सा नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें.
अब तैयार मैगी को अंडे के मिश्रण में डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. ब्रेड स्लाइस को अपनी पसंद के हिसाब से गोल या चौकोर आकार में काट सकते हैं.
एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल या बटर गर्म करें. अब पैन पर ब्रेड स्लाइस रखें और उनके ऊपर मैगी-अंडे का मिश्रण डाल दें. धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
जब नीचे से सुनहरा हो जाए तो दूसरी तरफ से पकाएं. अब एक प्लेट में गरमा-गरम आमलेट निकालें और सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.