Leftover Rice Recipe: बासी चावल से तैयार करें बाजार जैसा मंचूरियन, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
Leftover Rice Manchurian Recipe: अब जब भी घर में चावल बच जाएं, उन्हें फेंकने की बजाय यह स्वादिष्ट मंचूरियन जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद ऐसा है कि आपके घर में लगभग सभी को पसंद आएगा.
Leftover Rice Recipe: गर्मियों में अक्सर रात का खाना बच जाता है और बचा हुआ खाना फेंकना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. इसलिए हम आपको बचे हुए चावल से मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. इसे आप सुबह नाश्ते में या फिर लंच में तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह शाम की चाय या पार्टी स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन भी है. हालांकि, चावल का साथ आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, जिसे हम इस लेख में आपके साथ साझा कर रहे हैं.
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल डालें और उन्हें हल्का मैश कर लें. अब इसमें उबले आलू, कॉर्न फ्लोर, मैदा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. गैस पर कड़ाही रखें और तेल गर्म करें. अब इन बॉल्स को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें लहसुन और अदरक डालकर भूनें. फिर प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
अब इसमें टोमैटो सॉस, सोया सॉस, रेड चिली सॉस और विनेगर डालें. थोड़ा पानी मिलाकर उबाल आने दें. इसके बाद कॉर्न फ्लोर का घोल डालें ताकि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए.
तैयार ग्रेवी में फ्राई किए हुए मंचूरियन बॉल्स डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस हर बॉल पर अच्छी तरह कोट हो जाए. ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें.