फेंकने से पहले जान लें! खराब आटे से भी बन सकती है स्वादिष्ट खमीर रोटी, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
Khamiri Roti Recipe Step By Step: आटा खराब होने के बाद अक्सर लोग फेंक देते हैं. आप ऐसा ना करें और घर पर खमीरी रोटी तैयार करें. आप घर पर ही होटल जैसी रोटी बनाकर सब्जी या नॉनवेज के साथ सर्व करें. यकीनन इसका स्वाद सबको पसंद आएगा.
Khameeri Roti: गर्मियों के मौसम में आटा जल्दी खट्टा या खराब हो जाना एक आम समस्या है. कई बार रात भर रखा गूंथा आटा सुबह तक बदबू देने लगता है, जिसे ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं. अब ऐसा ना करें क्योंकि इससे बहुत ही मस्त चीज तैयार की जा सकती है. आप खमीर वाले आटे से रोटियां और कुलचे तैयार कर सकते हैं. वैसे हम आपको सलाह देंगे कि आप घर पर ही खमीर रोटी तैयार करें, जिसका स्वाद पूरे परिवार को अच्छा लगेगा.
जब गूंथा हुआ आटा गर्म मौसम में कुछ घंटों तक रखा रहता है तो ये खमीर बन जाता है. इससे आटा थोड़ा फूल जाता है और हल्की खट्टी खुशबू आने लगती है. अगर आटे में ज्यादा बदबू, फंगस या काला रंग न दिखे तो उसे खमीर रोटी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे बनाएं?
हल्का खट्टा गूंथा आटा- 2 कप
प्याज बारीक कटा हुआ- 1
हरी मिर्च- 2
हरा धनिया- 1 चम्मच
अजवाइन- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल या घी- थोड़ा सा
क्या हैं स्टेप?
सबसे पहले खट्टे आटे को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और इसमें प्याज, हरी मिर्च, धनिया और अजवाइन मिलाएं.
अगर आटा ज्यादा पतला लगे तो थोड़ा सूखा आटा मिला सकते हैं. वरना कुछ देर के लिए रख सकते हैं.
अब आटे को हल्के हाथ से दोबारा गूंथ लें और छोटी-छोटी लोइयां तैयार करें. इस दौरान तवे को गैस पर रख दें.
रोटी को तवे पर रखें और रोटी को हल्का मोटा बेलें और गर्म तवे पर दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें.
ऊपर से थोड़ा घी लगा दें और सर्व करें. गर्मागर्म खमीर रोटी दही, अचार या चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.