नॉर्मल कॉफी के बजाय ट्राई करें हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी, हर घूंट में मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन
Walnut Milk Coffee Recipe: सुबह के वक्त अगर आपको कुछ हेल्दी पीना पसंद है तो इस बार वॉलनट मिल्क कॉफी ट्राई करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है और खास बात यह है कि इसके फायदे बहुत हैं, जिसका सेवन रोज किया जा सकता है.
Walnut Milk Coffee Kaise Banate Hain: हम भारतीय लोगों को सुबह के वक्त कुछ ना कुछ गर्म चाहिए होता है जैसे- चाय या कॉफी. आंख खुलते ही बिस्तर पर गर्मागर्म चाय या कॉफी चाहिए होती है. हालांकि, खाली पेट इनका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि कई बार गर्म चीजें गैस बनाने का काम करती हैं. इसलिए अपने रूटीन में कुछ हेल्दी ट्राई करें और अपनी कॉफी को हेल्दी बनाएं. इन दिनों वैसे ही वॉलनट मिल्क कॉफी काफी लोकप्रिय हो रही है, जिसका स्वाद न सिर्फ अच्छा है, बल्कि हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. आप भी इसे ट्राई कर सकते हैं और अपने रूटीन को हेल्दी बना सकते हैं. खास बात यह है कि यह डेयरी फ्री ऑप्शन है, इसलिए लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोग भी इसे आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में वॉलनट मिल्क डालें और धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक गर्म करें. इसे उबालने की जरूरत नहीं है.
अब एक कप में इंस्टेंट कॉफी डालें और उसमें 2 बड़े चम्मच गर्म पानी मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. कॉफी वाले कप में गर्म वॉलनट मिल्क डालें और अच्छी तरह मिक्स करें.
अगर आपको हल्की मिठास पसंद है तो शहद या मेपल सिरप मिला लें. ऊपर से थोड़ा दालचीनी पाउडर छिड़क सकते हैं. बस आपकी हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी तैयार है.
आप इसे गरमागरम सर्व कर सकते हैं, वरना ठंडा करके फ्रिज में स्टोर करके रखें और कुछ देर बाद पिएं.