Vaghareli Khichdi Recipe at Home: रोज-रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो गुजरात के फ्लेवर्स अपनी थाली का हिस्सा बनाएं. आप पेट भरने वाली डिश तैयार कर सकते हैं. वघारेली खिचड़ी एक ऐसी डिश है जो बची हुई खिचड़ी को भी बेहद स्वादिष्ट बना देती है. गुजरात में इसे खासतौर पर सुबह के नाश्ते में खाना पसंद किया जाता है. आप भी कम मसाले और देसी तड़के के साथ इसे तैयार कर सकते हैं. यह डिश स्वाद के साथ-साथ पेट के लिए भी काफी हल्की मानी जाती है.