रोज-रोज का पोहा-उपमा छोड़िए, इस बार बनाएं गुजराती पनकी; मिनटों में होगा तैयार
Gujarati Panki Recipe: अगर आपका कुछ नया ट्राई करने का मन है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको गुजरात का फेमस पनकी की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं.
Gujarat Ki Panki Kaise Banaye: सुबह के नाश्ते में अगर आप पोहा, उपमा या पराठा खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ नया ट्राई करें. आप भारत के लोकल व्यंजन ट्राई कर सकते हैं, लेकिन आज हम आपको गुजरात की मशहूर और हल्की-फुल्की डिश पनकी के बारे में बता रहे हैं. इसे केले के पत्तों के बीच पकाई जाने वाली यह डिश स्वाद में बेहद खास होती है और हेल्थ के लिए भी अच्छी मानी जाती है. पनकी का टेक्सचर डोसे जैसा सॉफ्ट होता है, लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अलग और बेहद लाजवाब लगता है. इसे आप सुबह के नाश्ते, शाम की हल्की भूख या बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकते हैं.
पनकी गुजरात की एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे चावल के आटे और दही से तैयार किया जाता है. इसे केले के पत्तों के बीच रखकर तवे पर पकाया जाता है, जिससे इसमें एक अलग तरह की खुशबू और स्वाद आता है.
Image Credit- Freepik
पनकी कैसे बनाएं?
सामग्री
चावल का आटा- 1 कप
दही- आधा कप
पानी- 1 कप
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
अदरक- 1 कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया- 2 चम्मच
हल्दी- आधा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के हिसाब
केले के पत्ते
विधि
सबसे पहले एक बड़े बाउल में चावल का आटा और दही डालें और पानी मिलाकर स्मूथ बैटर बनाएं. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो.
अब इसमें हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. बैटर को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें।
केले के पत्तों को साफ करके तेल लगाएं और पत्ते पर थोड़ा बैटर फैलाएं और ऊपर से दूसरा पत्ता रख दें. इसे गर्म तवे पर रखें और दोनों तरफ से 3 मिनट तक पकाएं.
एक प्लेट में निकालें और गरमा-गरम पनकी को हरी चटनी, मीठी चटनी या मसाला चाय के साथ सर्व करें.