रात की बची हुई खिचड़ी को न समझें बेकार! ब्रेकफास्ट के लिए मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी मसाला बॉल्स
Khichdi Balls Recipe: कई बार रात में खिचड़ी बच जाती है. ऐसे में इसे फेंकने से अच्छा है कि आप सुबह नाश्ते में मसाला बॉल्स तैयार करें. इसे बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा.
खिचड़ी के मसाला बॉल्स की रेसिपी. Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Cheese Balls Kaise Banaye: सुबह के वक्त कुछ अच्छा खाने का मन करता है, लेकिन टाइट की कमी की वजह से कुछ खास बन नहीं पाता है. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो यह रेसिपी मददगार साबित हो सकती है. हम आपको रात की बची हुई खिचड़ी से स्वादिष्ट बॉल्स बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. खिचड़ी से बॉल्स बनाने में बहुत ही कम टाइट लगेगा. बस आपको कुछ मसाले मिलाने होंगे और फ्राई करना होगा. खिचड़ी से बने मसाला बॉल्स बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट होते हैं. इन्हें चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है.