शाम होते ही लगती है भूख? झटपट बनाएं चटपटा चिल्ली चीज टोस्ट, मिलेगा वेस्टर्न फ्लेवर
शाम को अक्सर कुछ चटपटा खाने की भूख लगती है. ऐसी भूख के लिए टोस्ट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. जरूरी नहीं कि आप इसे मार्केट से ही मंगवाएं, क्योंकि इसे घर पर भी तैयार किया जा सकता है.
शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. अब तो वैसे भी मौसम सुहाना है, जिसमें चाट पकोड़े बहुत ही अच्छे लगते हैं. हालांकि, चाट पकोड़े बनाने में काफी वक्त लगता है. इसलिए लोग कुछ जल्दी बनने वाला और अच्छा व्यंजन तलाशते हैं. ऐसे में अगर आप रोज के पकौड़े या नमकीन के अलावा कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो चिल्ली चीज टोस्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. कुरकुरी ब्रेड, चीज और तीखी-चटपटी मिर्च का कॉम्बिनेशन इसे बेहद स्वादिष्ट बनाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और बहुत सामग्रियों में तैयार किया जा सकता है.
सबसे पहले एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ चीज लें. फिर इसमें बारीक कटा प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। अब चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो, काली मिर्च और स्वादानुसार थोड़ा नमक मिलाएं.
अब ब्रेड स्लाइस पर हल्का सा मक्खन लगाएं. इसके ऊपर तैयार किया हुआ चीज वाला मिश्रण अच्छी तरह फैलाएं. आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी चिली सॉस भी डाल सकते हैं.
एक तवा गर्म करें और उस पर ब्रेड को चीज वाली साइड ऊपर रखते हुए हल्की आंच पर सेंकें. फिर तवे को ढक दें, ताकि चीज अच्छी तरह मेल्ट हो जाए. जब ब्रेड नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए और चीज पिघल जाए तो टोस्ट को तवे से निकाल लें.
गरमा-गरम चिल्ली चीज टोस्ट को दो हिस्सों में काटें और टोमैटो सॉस या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व करें. इसमें आप अपने हिसाब से सब्जियां और मसाले इस्तेमाल कर सकते हैं.