कुरकुरा बाहर, अंदर पिघला चीज; शाम के नाश्ते में ट्राई करें चीज बर्स्ट वड़ा! जानें आसान रेसिपी
क्या आप भी एक नए तरह का वड़ा खाना चाहते हैं, जिसका स्वाद सामान्य वाड़ा से अलग हो औस अंदर चीज भरा हुआ हो? आइए आपको बताते हैं घर पर कैसे बनाएं चीज बर्स्ट वड़ा?
मुंबई के वड़ा पाव के बारे में आपने कई बार सुना होगा और खाया भी होगा, लेकिन क्या आपने चीज बर्स्ट वड़ा ट्राई किया है? यह डिश वड़े का एक नया और स्वादिष्ट अंदाज है, जिसमें बाहर की परत कुरकुरी होती है और अंदर आलू के मसालेदार मिश्रण के साथ पिघला हुआ चीज स्वाद को और भी खास बना देता है. बारिश के मौसम, शाम की चाय के साथ अगर यह स्नैक मिल जाए, तो शाम बन जाती है. अगर आप भी इस डिश को बनाना चाहते हैं, लेकिन आपको बनाना नहीं आता, इसमें चिंता की कोई बात नहीं है. क्यों कि इस स्टोरी में हम आपको इस डिश की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी इसे बना सकते हैं.