चॉकलेट और बिस्किट का परफेक्ट कॉम्बो! बच्चों के लिए बनाएं बॉर्बन चॉको लड्डू
Bourbon Choco Ladoo: बच्चों को बॉर्बन चॉकलेट लड्डू जरूरी बनाकर दें, क्योंकि इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आपके घर में बड़ों तक को पसंद आएगा. बस एक बार हमारे बताए गए तरीके से बनाकर देखिए, हर कोई इसकी तारीफ जरूर करेगा.
Children Recipe: बच्चे चॉकलेट खाने के शौकीन होते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा चॉकलेट खाता है और कुछ नया खाने को जिद करता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको घर पर आसानी से बनने वाले बॉर्बन चॉकलेट लड्डू की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. यह रेसिपी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ झटपट तैयार भी हो जाती है. खास बात यह है कि इसमें बिस्किट, दूध और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
सबसे पहले बॉर्बन बिस्किट को मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि इसे बिल्कुल बारीक पाउडर न बनाएं, हल्का टेक्सचर रहने दें.
एक बड़े बाउल में बिस्किट पाउडर डालें. इसमें मिल्क पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं.
सारी सामग्री को हाथों से मिलाकर नरम और स्मूथ डो तैयार करें. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा दूध और मिला सकते हैं.
तैयार डो से छोटे-छोटे बाइट-साइज लड्डू बनाकर अलग रख लें. हर लड्डू को कोको पाउडर में अच्छी तरह लपेटें. इससे लड्डुओं में गहरा चॉकलेटी स्वाद आएगा.
अब लड्डुओं के ऊपर क्रश किए हुए बॉर्बन बिस्किट छिड़कें. इससे इनका स्वाद और प्रेजेंटेशन दोनों बेहतर हो जाएंगे.