Black Chana Cutlet Recipe: वजन घटाने के लिए बेस्ट स्नैक है काला चना कटलेट, नोट करें आसान रेसिपी
Black Chana Cutlet: अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो गए हैं तो इस आसान और हेल्दी काला चना कटलेट रेसिपी को जरूर ट्राई करें. घर के सभी सदस्य इसका स्वाद पसंद करेंगे.
Black Cutlet Recipe: सुबह के वक्त कुछ हेल्दी खाने का मन नहीं करता, लेकिन वजन घटाने के लिए करना पड़ता है. अगर आप सुबह की छोटी-मोटी भूख के लिए स्नैक ढूंढ रहे हैं तो काला चना कटलेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. काला चना प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इससे बना कटलेट न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ भी रहता है. खास बात यह है कि इसे घर में मौजूद नॉर्मल सामग्री से आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए इस लेख में काले चने की रेसिपी विस्तार से जानते हैं.
सबसे पहले उबले हुए काले चनों को एक बड़े बर्तन में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. आप चाहें तो हल्का दरदरा भी रख सकते हैं ताकि कटलेट का टेक्सचर बेहतर बने.
मैश किए हुए चनों में उबले आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालें. अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
अगर मिश्रण ज्यादा नरम लग रहा है तो उसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें. इससे कटलेट आसानी से आकार ले पाएंगे और टूटेंगे नहीं. अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लेकर गोल कटलेट का आकार दें.
एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं. कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेंक लें.
गरमा-गरम काला चना कटलेट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही की डिप के साथ सर्व करें. यह बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या हल्के नाश्ते के लिए एक शानदार ऑप्शन है.