Atta Uttapam Recipe: सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाएगा आटे का उत्तपम, शेफ कुणाल कपूर से जानिए आसान रेसिपी
Atta Uttapam Recipe: गेहूं के आटे से तैयार उत्तपम ना सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि आसानी से तैयार भी किया जा सकता है. जब भी आपका कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करे तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
Healthy Uttapam Recipe: गर्मियों में वैसे ही कुछ खाने का मन नहीं करता. पराठे या पकोड़े तो देखकर भी जी नहीं चाहता. बस मन हमेशा कुछ हल्का खाने का करता है जैसे पोहा, उपमा आदि. ये चीजें बहुत आसानी से बन भी जाती हैं, इसलिए सुबह उठते ही झटपट बना ली जाती हैं. मगर हर रोज ये भी खाकर बोरियत होने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो शेफ कुणाल कपूर के द्वारा बताई गई आटे की उत्तपम रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आप आराम से हर रोज खा लेंगे.