क्या आपके बच्चे की लिखावट डॉक्टर जैसी है? जानिए खेल-खेल में बच्चे की हैंडराइटिंग कैसे सुधारें
How To Improve Kid's Handwriting: अगर आपके बच्चे की हैंडराइटिंग भी सुंदर नहीं है और आप चाहते हैं कि बच्चे की हैंडराइटिंग सुंदर नजर आए तो यहां दिए टिप्स आपके बेहद काम आएंगे. इस तरह आप बच्चे की हैंडराइटिंग सुधार सकते हैं.
मोतियों जैसे चमकेंगे बच्चे के अक्षर! अपनाएं ये आसान और असरदार तरीके.
---विज्ञापन---
Handwriting Improving Tips: शुरुआती सालों में बच्चे पर उसकी लिखावट सुधारने का बेहद प्रेशर रहता है. बच्चे लिखना सीख रहे होते हैं तो अक्सर ही टेढ़े-मेढ़े शब्द लिखने लगते हैं जिससे उन्हें हमेशा ही इस तरह लिखने की आदत हो जाती है. लिखावट सुंदर ना हो तो देखने में तो बुरी लगती ही है, साथ ही बच्चे को स्कूल में इस कारण नंबर भी कम मिलते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चे की ‘डॉक्टर जैसी लिखावट’ को सुधारना चाहते हैं तो यहां आपके लिए ऐसे कुछ ट्रिक्स दिए गए हैं जिनसे खेल-खेल में आप बच्चे की लिखावट को सुधार सकते हैं.
कैसे सुधारें बच्चे की लिखावट | How To Improve Kid’s Handwriting
मोटर स्किल्स पर करें काम
---विज्ञापन---
बच्चे की उंगलियों और कलाई की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होती हैं. ऐसे में पेन या पेंसिल सही तरह से पकड़ना सिखाने के लिए बच्चे की मोटर स्किल्स Improving Motor Skills) पर काम करें.
क्ले का इस्तेमाल – बच्चे को रंग-बिरंगी क्ले से आकृतियां बनाने के लिए कहें. इससे उंगलियों की एक्सरसाइज हो जाती है.
---विज्ञापन---
कपड़े सुखाने वाली क्लिप – बच्चे को कपड़े सुखाने वीली क्लिप से डिब्बे के किनारों को पकड़ने के लिए कहें. इससे बच्चे की ग्रिप बेहतर होती है.
कागज फाड़ना और चिपकाना – बच्चे को रंगीन कागजों को अलग-अलग ड्रॉइंग बनाकर चिपकाना सिखाएं.
---विज्ञापन---
पेंसिल पर ग्रिप बनाना
बच्चे की हैंडराइटिंग बेहतर हो इसके लिए उसे पेंसिल पर ग्रिप बनाना सिखाएं. बच्चे के लिए सही आकार की पेंसिल खरीदें और पेंसिल को बहुत ऊंचे या नीचे से नहीं बल्कि मिडल से थोड़ा नीचे से पकड़कर लिखना सिखाएं.
---विज्ञापन---
रेत पर लिखना सिखाएं
खेलने वाली रेत पर बच्चे को लिखने के लिए कहें. बच्चे से कहें कि उंगलियों से वह रेत पर अक्षर लिखे. इससे बच्चे की विजुअल मेमोरी बढ़ती है.
---विज्ञापन---
डॉट्स को मिलाएं
बच्चे को बिंदू मिलाने वाले गेम्स खिलाएं. इससे बच्चे को पेंसिल सही दिशा में लेकर जाने की प्रैक्टिस होती है.
---विज्ञापन---
लिखने को बनाएं सीक्रेट मिशन
लिखने को सिर्फ पढ़ाई से ही ना जोड़ें. बच्चे के लिए लिखने को फन बनाएं. घर का सामान लिखने के लिए या छोटे नोट्स लिखने के लिए बच्चे को कहें. फ्रिज पर लगी लिस्ट के कुछ शब्द बच्चे से लिखवाएं. इससे बच्चे के लिए लिखना एक मजेदार गेम होगा और उसकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी.