Expired Spices Signs: कहीं आपके मसाले एक्सपायर तो नहीं? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Expired Spices Identify: किचन में रखे मसाले डिब्बे में रखें जाते हैं, जिसकी वजह से उनकी एक्सपायरी डेट पता नहीं पाती. कई मसाले तो रखे रखे काफी पुराने हो जाते हैं जिसकी पहचान करना बहुत जरूरी है.
क्या एक्सपायर मसाले खाने से सेहत पर असर पड़ेगा? Image Credit- News24
---विज्ञापन---
Kharab Masale Ki Pehchan Kaise Kare: भारतीय किचन में मसालों के बिना अधूरा है. हर मसाले की अपनी अलग पहचान है, जो खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. मगर यह हेल्थ को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं, अगर आप कई महीनों तक रखने से खराब हो जाते हैं और हेल्थ को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. इसलिए आप इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से खराब मसाले की पहचान करें.
अगर मसाले ज्यादा दिन पुराने नहीं हुए हैं तो असर कम हो सकता है. वहीं, पुराने मसाले सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर किचन में रखे मसालों की जांच की जाए. वरना पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
खराब मसालों की पहचान कैसे करें?
खुशबू पर असर होना- मसालों से अलग ही खुशबू आती है, लेकिन अगर हल्दी, धनिया या गरम मसाले को सूंघने पर कोई खास महक नहीं आ रही तो समझ जाएं कि उनका असर खत्म हो चुका है.
रंग पर असर होना- मसाले डालते ही अलग ही खुशबू और रंग आ जाता है. अगर आपके मसाले खाने को खूबसूरत रंग नहीं दे पा रहे तो जरूरत है मसाले बदलने की.
स्वाद में फर्क महसूस होना- अगर मसाला डालने के बाद भी खाने में पहले जैसा स्वाद नहीं आ रहा तो मसाले अपनी ताकत खो चुके हों. पुराने मसाले कई बार स्वादहीन हो जाते हैं और खाना बेकार करने लगते हैं.
कितने दिन मसालों का इस्तेमाल करना सही?
सबूत मसाले तो आराम से 2 साल तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन अगर पिसे हुए मसाले हैं तो एक साल से ज्यादा बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें. हालांकि, मसालों को सही तरह से स्टोर किया जाए तो ये लंबे चल सकते हैं.