सिंदूर फैलने की टेंशन खत्म! मानसून में अपनाएं ये आसान हैक्स, पूरे दिन नहीं होगा खराब
Smudge Sindoor Problem: शादी के बाद सिंदूर लगाना एक इमोशन है, जिसे लगाने के बाद एक महिला बहुत ही अच्छी लगती है. मगर बरसात में इसके फैलने का भी काफी डर रहता है, लेकिन इन टिप्स की मदद से बचा जा सकता है.
Barsat Mein Sindoor Failna: सिंदूर एक सुहागिन महिला के लिए सिर का ताज होता है. एक ऐसा इमोशन जिसमें आस्था के साथ साथ अपने पति के लिए प्यार भी होता है. इसलिए महिलाएं पूरे दिन सिंदूर लगाए रखती हैं और अब तो सावन भी चल रहा है. हालांकि, बारिश के मौसम पूरे दिन सिंदूर लगा रहना मुश्किल हो सकता है. कई महिलाओं के लिए मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना काफी मुश्किल हो जाता है. खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए सिंदूर का फैल जाना या जल्दी मिट जाना आम समस्या है. अगर आप चाहती हैं ऐसा आपके साथ न हो तो यह आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. इन टिप्स की मदद से इस समस्या हो काफी हद तक हल किया जा सकता है.
सिंदूर फैलने का कारण गीले बाल हो सकते हैं. इसलिए लगाने से पहले अपने बालों को पहले अच्छी तरह से सूखा लें. फिर मांग में सिंदूर लगाएं और आपको ज्यादा मात्रा में नहीं लगाना है. वरना यह फैल सकता है. हालांकि, गीले या पसीने के वजह से पसीने वाली स्कैल्प पर सिंदूर जल्दी फैल सकता है.
लिक्विड सिंदूर चुनें
अगर पाउडर सिंदूर जल्दी फैल जाता है तो अच्छी क्वालिटी वाला लिक्विड सिंदूर इस्तेमाल करें. यह आमतौर पर ज्यादा देर तक टिकता है और नमी में भी आसानी से नहीं फैलता. आप वाटरप्रूफ वाला सिंदूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, यह सिर्फ बरसात में इस्तेमाल किया जा सकता है. बस आपको सिंदूर की क्वालिटी देखी होगी.
---विज्ञापन---
सेटिंग स्प्रे का करें इस्तेमाल
मेकअप पूरा होने के बाद हल्का-सा मेकअप सेटिंग स्प्रे चेहरे पर करें. ध्यान रखें कि स्प्रे सीधे सिंदूर पर बहुत ज्यादा न पड़े, लेकिन इससे पूरा मेकअप लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है. सेटिंग स्प्रे से मेकअप भी नहीं फैलता, लेकिन मार्केट में इसकी कई वैरायटी मिलती है. इसलिए अपनी स्किन टोन के हिसाब से सेलेक्ट करें.
एलोवेरा जेल आएगा काम
आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह सिंदूर को एक ही जगह रखेंगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले एलोवेरा जेल लगाएं और फिर ऊपर से सिंदूर लगाकर सेट करें. इसे कुछ देर सुखा सकते हैं, ताकि यह बाद में फैले नहीं.