सुबह उठते ही दिखेंगे बाउंसी और स्टनिंग कर्ल्स, बस रात में करें ये काम… मिलेगा पार्लर जैसा लुक
Curly Hair Naturally: अगर आप भी बालों को कर्ली करने के लिए हीट का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि हम बिना पार्लर जाए आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से बालों का कर्ली किया जा सकता है.
कई महिलाएं ऑफिस जाने से पहले अपने बालों को स्ट्रेट या कर्ली करती हैं. एक से दो बार ऐसा करना ठीक रहता है, लेकिन हर रोज करने से बालों को काफी नुकसान हो सकता है. बाल उतरने के साथ-साथ रूखे नजर आ सकते हैं. हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि कर्ली बाल बहुत ही अच्छे लगते हैं. ऐसे में अगर आप सुबह उठते ही बिना ज्यादा मेहनत किए बालों को कर्ली करना चाहते हैं को इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करें. इन टिप्स की मदद से आपको सुबह उठते ही शानदार कर्ली हेयर मिलेंगे.
यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन बालों को हल्का गीला रखने से काफी फायदा हो सकता है. हालांकि, आपको बहुत ज्यादा गीले नहीं रखने हैं, क्योंकि सिर दर्द हो सकता है. इसके लिए आप ढीली चोटी या लो बन बना लें, जिससे रातभर एक शेप बनी रहेगी. ऐसा करने के बाद सुबह खोलने पर नेचुरल वेव्स या बाउंसी कर्ल्स नजर आएंगे.
लीव-इन कंडीशनर या कर्ल क्रीम लगाना न भूलें
सोने से पहले बालों की लंबाई पर थोड़ा सा लीव इन कंडीशनर, कर्ल क्रीम या हल्का हेयर सीरम लगाएं. इससे बालों में नमी बनी रहती है, फ्रिज कम होता है और सुबह कर्ल्स ज्यादा डिफाइंड और सॉफ्ट दिखाई देते हैं. हालांकि, आपको क्रीम बहुत ही कम मात्रा में इस्तेमाल करनी होगी, ताकि चिपचिपाहट से बचाया जा सके.
---विज्ञापन---
सिल्क या साटन तकिए का कवर करें इस्तेमाल
अगर हो सके तो कॉटन की जगह सिल्क या साटन पिलो कवर का इस्तेमाल करें. इससे बालों में रगड़ कम होती है, फ्रिज कंट्रोल रहता है और रातभर कर्ल्स की शेप बेहतर बनी रहती है. इस दौरान आपको बालों को बांधकर रखना है, ताकि पूरी रात बालों को एक शेप मिल जाए.