---विज्ञापन---

रात को सोते समय चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है? जानिए इफेक्ट्स और अप्लाई करने का तरीका

How To Apply Malai On Face: चेहरे पर मलाई लगाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते हैं. यहां जानिए मलाई को चेहरे पर कैसे लगाएं और किन बातों का खास ध्यान रखें.

---विज्ञापन---

Malai For Face: चेहरे पर आजकल कई तरह की महंगी क्रीम्स या मॉइस्चरजाइजर वगैरह लगाए जाते हैं. लेकिन, एक वो भी समय था जब चेहरे पर सिर्फ घर की ही चीजों को लगाया जाता था जिससे स्किन की दिक्कतें सिर्फ दूर ही नहीं होती थीं बल्कि स्किन ग्लोइंग भी नजर आती थी. ऐसी ही एक कमाल की चीज है मलाई. चेहरे पर मलाई लगाने के एक नहीं बल्कि कई फायदे (Malai Benefits) बताए जाते हैं. मलाई को रात के समय चेहरे पर लगाया जाए तो इससे स्किन की टैनिंग कम हो सकती है. यहां जानिए मलाई को चेहरे पर लगाने के क्या-क्या तरीके हैं और इससे क्या फायदे हैं.

यह भी पढ़ें- चेहरे के बाल हमेशा के लिए हटाने के लिए क्या करें? जानिए किस घरेलू नुस्खे से हटेंगे फेशियल हेयर

---विज्ञापन---

चेहरे पर मलाई लगाने के क्या फायदे हैं

नेचुरल मॉइस्चराइजर – मलाई हेल्दी फैट है जिसे चेहरे पर लगाने से स्किन को हाइड्रेशन मिलती है और स्किन मॉइस्चराइज होती है. खासतौर से जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई होती है उन्हें मलाई लगाने पर फायदा मिलता है.

टैनिंग होती है कम – चेहरे पर मलाई मलने से स्किन को प्रोटीन और विटामिन मिलते हैं. मलाई में मौजूद एटी-ऑक्सीडेंट्स भी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं मलाई को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मलने के लिए डेड स्किन सेल्स निकलने लगती हैं और चेहरे पर निखार नजर आता है.

---विज्ञापन---

इरिटेटेड स्किन को फायदा – ड्राई और इरिटेटेड स्किन के लिए भी मलाई फायदेमंद होती है. चेहरे पर मलाई लगाने से फटी और रूखी-सूखी स्किन की दिक्कत कम होने लगती है.

स्किन पर ग्लो आता है – मलाई लगाने पर चेहरे से डेड सेल्स हटती हैं जिससे चेहरे पर ग्लो नजर आता है. चेहरे पर चमक नजर आने लगती है.

---विज्ञापन---

स्किन के लिए नेचुरल क्लेंजर – मलाई चेहरे पर लगाने से यह नेचुरल क्लेंजर की तरह भी काम करती है. मलाई से स्किन पर जमी गंदगी निकलती है.

कैसे लगाएं चेहरे पर मलाई

---विज्ञापन---
  • मलाई को चेहरे पर सादा लगाया जा सकता है. इसे उंगलियों में लेकर चेहरे पर 3 से 5 मिनट मलकर धोया जा सकता है.
  • मलाई को बेसन और थोड़ी सी हल्दी के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटा लें.
  • टैनिंग हटाने के लिए नींबू के रस और मलाई को साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाकर मलें.
  • बेसन, मलाई, चुटकीभर हल्दी और शहद को चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट रखने के बाद धोकर हटाएं. स्किन निखरती है.

किन लोगों को नहीं लगानी चाहिए मलाई

अगर आप चेहरे पर मलाई लगा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपकी स्किन सेंसिटिव नहीं है या एक्ने प्रोन नहीं है. सेंसिटिव और एक्ने प्रोन स्किन पर मलाई लगाना नुकसानदायक हो सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें – बाल बढ़ाने के लिए कैसे बनाएं करी पत्ते का तेल? इस तरह मिनटों में रेडी होगा Hair Growth Oil

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 02:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola