कौन हैं सुप्रिया सुले के दामाद, क्या करते हैं काम? सारंग लखानी और रेवती सुले की रिसेप्शन में पहुंची देशभर की बड़ी हस्तियां
रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी 20 जून 2026 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुई थी. शादी समारोह में राजनीति और उद्योग जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की तस्वीरें सामने आई थीं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात NCP (SP) प्रमुख शरद पवार के आवास पर सुप्रिया सुले की बेटी और शरद पवार की नातिन रेवती सुले की रिसेप्शन पार्टी में देशभर की कई राजनीतिक हस्तियां पहुंची. रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज पहुंचे थे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की शरद पवार के साथ मुलाकात और बातचीत की तस्वीरें भी सामने आईं. हालांकि, सोशल मीडिया पर रिसेप्शन से ज्यादा सुप्रिया सुले के दामाद सारंग लखानी की चर्चा हो रही है. कई लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल पूछा है.
कौन हैं सारंग लखानी?
आपको बता दें कि सुप्रिया सुले और सादनंद भालचंद्र सुले की बेटी रेवती सुले और सारंग लखानी की शादी मुंबई में 20 जून, 2026 को हुई थी. बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मशहूर जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेटर में हुई शादी में भी बड़े-बड़े नेताओं और उद्योगपतियों ने शिरकत की थी. अब वापस आते हैं सारंग लखानी पर, कि वो कौन हैं और क्या करते हैं. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 33 वर्षीय सारंग लखानी कारोबारी परिवार से आते हैं और विश्वराज ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण लखानी के बेटे हैं. कंपनी की वेबसाइट पर उन्हें बोर्ड में डायरेक्टर-न्यू इनिशिएटिव के तौर पर बताया गया है.
#WATCH | Delhi: Congress MP Amrinder Singh Raja Warring, Union Minister Ramdas Athawale, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav arrived at NCP (SP) chief Sharad Pawar's residence for Supriya Sule's daughter's wedding reception. (10.08) pic.twitter.com/EWjYofrjx3
सारंग लखानी की पहचान सिर्फ देश के दिग्गज उद्योगपति के बेटे के तौर पर नहीं है, बल्कि उनकी खेलों में भी दिलचस्पी रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सारंग बैडमिंटन खेल चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया है. पढ़ाई की बात करें तो सारंग लखानी ने अपनी हायर एजुकेशन देश-विदेश के मशहूर कॉलेजों से की है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने साल 2014 में नागपुर विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com) की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने IIM बेंगलुरु से मैनेजमेंट की पढ़ाई की. इसके बाद साल 2023 में उन्होंने अमेरिका के मशहूर कोलंबिया बिजनेस स्कूल से एमबीए पूरा किया.
सारंग लखानी की पर्सनल नेटवर्थ को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक आंकड़ा पब्लिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है. कुछ मीडिया रिपोर्टों में उनकी संपत्ति 50 से 80 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन इन आंकड़ों की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता. फिलहाल रेवती सुले और सारंग लखानी का रिश्ता इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि देश के प्रमुख राजनीतिक परिवारों में से एक पवार परिवार ने बड़े कारोबारी परिवार के साथ रिश्ता जोड़ा है. अक्सर देखा गया है कि राजनीतिक परिवार किसी अन्य राजनेता के साथ ही शादी का रिश्ता जोड़ते हैं.