प्रियंका गांधी ने नए शिक्षा मंत्री को लेकर ऐसा क्या बोला? जिस पर BJP सांसदों ने किया ऐतराज, संसद में मचा हंगामा
Lok Sabha Monsoon Session: प्रियंका गांधी ने संसद के मानसून सत्र के दौरान 28 जुलाई 2026 को केंद्र सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने छात्रों पर बर्बरता और पैलेट गन चलाने को लेकर तीखा हमला बोला, साथ ही मौजूदा शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बारे में कुछ ऐसा कहा जिससे हंगामा मच गया.
Priyanka Gandhi On Prahlad Joshi: संसद के मानसून सत्र में जब परीक्षा लीक के नए कानून पर चर्चा हो रही थी तब वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अपने भाषण के जरिए केंद्र सरकार को जमकर घेरा, उन्होंने न सिर्फ पुलिस की तरफ से प्रदर्शनों के दौरान छात्रों के खिलाफ बर्बरता पर आवाज उठाई, बल्कि देश के नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर भी निशाना साधा.
ऐसे मचा हंगामा
प्रियंका गांधी ने लोकसभा में नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के एक पुराने बयान को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके बाद सत्तापक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा होने लगा, फिर स्पीकर ओम बिड़ला ने भी वायनाड की कांग्रेस सांसद को टोक दिया.
---विज्ञापन---
#WATCH | Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, "At a time when they are saying that they are bringing in women's rights, women's reservations and they are putting women in the forefront…It's a very wrong message…I am going to authenticate. There is a video of that… https://t.co/FyXSHeYmpupic.twitter.com/UYMXt1lDk6
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिरिजू ने भी इस बयान पर ऐतराज जताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी ने जो हमारे नए एजुकेशन मिनिस्टर पर कमेंट किया वो चरित्र हनन का एक तरीका है. हम ऐसी बातों की उम्मीद नहीं करते, इसे रिकॉर्ड से हटाया जाए. इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें.संसद में चर्चा के स्तर को न गिराएं, जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए, मैं ये मानता हूं कि जिस बात को ऑथेंटिकेट नहीं कर सकती हैं तो इसको लेकर माफी मांगनी चाहिए.’
‘मैं सबूत पेश करूंगी’
सदन से बाहर निकलते वक्त प्रियंका गांधी ने प्रह्लाद जोशी पर दिए गए अपने बयान को लेकर मीडिया से कहा, ‘ऐसे समय में जब वो कह रहे हैं कि वो महिलाओं के अधिकार और आरक्षण ला रहे हैं और महिलाओं को आगे ला रहे हैं. ये बहुत गलत संदेश है. मैं इसकी पुष्टि करूंगी. उस वक्त का एक वीडियो भी है. मैं सही प्रक्रिया के साथ सब कुछ जमा करूंगी.’
---विज्ञापन---
राहुल गांधी ने किया सपोर्ट
संसद के बाहर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी बहन के बयान का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि प्रियंका ने बिल्कुल सही कहा, रेपिस्ट को बचाने वाले को पद पर बैठाया गया, कैबिनेट में इतने लोगों में से किसी को चुना जा सकता था.