Delhi-Noida नहीं, ये हैं भारत के सबसे गर्म 10 शहर! 48°C तापमान ने लोगों का हाल किया बेहाल
Heatwave Alert: भीषण लू के बीच भारत के कई शहरों में तापमान 48°C तक पहुंच गया है. दिल्ली-नोएडा नहीं, बल्कि कई इलाके इस समय सबसे ज्यादा गर्मी झेल रहे हैं. जानिए देश के 10 सबसे गर्म शहर के बारे में.
भारत में कहां सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है? Image: AI
---विज्ञापन---
देश में जारी इस भीषण गर्मी का सबसे भयंकर रूप पूर्वी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां सूरज के तीखे रोशनी ने लोगों का घरों से निकलना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मैदानी इलाकों के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के 10 शहर सबसे ज्यादा गर्म मापे गए, जहां का तापमान इतना ज्यादा था कि लोगों का घर से निकलना अपने आप में बड़ी जंग हो गया.
इस साल मार्च और अप्रैल के महीने से ही शुरू हुई इस बेहिसाब गर्मी के पीछे वैज्ञानिक और मौसम विज्ञानी ‘अल नीनो’ (El Niño) के वैश्विक प्रभाव को सबसे बड़ी वजह मान रहे हैं. अल नीनो एक ऐसी समुद्री और वायुमंडलीय घटना है, जिसके कारण प्रशांत महासागर की सतह का पानी असामान्य रूप से बहुत गर्म हो जाता है. महासागर में होने वाले इस गर्म बदलाव का सीधा असर दुनियाभर के मौसम चक्र पर पड़ता है, जिससे भारत के ऊपर बनने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ जाती हैं. अल नीनो के इस खतरनाक असर की वजह से गर्मियों के शुरुआती महीनों में प्री-मानसून की बारिश बिल्कुल गायब हो गई है, और सूखी पछुआ हवाएं मैदानी इलाकों को किसी बंद तंदूर की तरह तपा रही हैं.
गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचें.
शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी, छाछ और नींबू पानी पिएं.
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को कम गर्मी लगे.
बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से जरूर ढकें.
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर तक धूप में न रहने दें, बेहतर रहेगा कि उन्हें बाहर भेजे ही नहीं.
चक्कर, कमजोरी या तेज बुखार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.