MP दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी ने भितरघात करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है. दतिया जिले की संगठनात्मक संरचना को तत्काल प्रभाव से किया भंग कर दिया गया. दतिया में बीजेपी जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों समेत सभी जिला संगठन की मौजूदा संगठनात्मक इकाइयों को पदमुक्त कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar : उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज अनुपूरक बजट पेश किया. वहीं, आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल E-20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकाला.
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ओडिशा दौरे के तहत आज ट्रेन से गंजाम जिले के बरहमपुर पहुंचीं.
- तेलंगाना में आज से दो दिवसीय ब्रिक्स (BRICS) भ्रष्टाचार-रोधी बैठक का आयोजन शुरू हुआ, जिसकी मेजबानी भारत कर रहा है.
- मॉनसून सत्र के दौरान आगे की रणनीति तय करने के लिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित हुई.
- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने आज एनपीसीआई से जुड़े सांसदों के साथ बैठक की.
- रांची बार एसोसिएशन आज से तीन दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की है. यह विरोध एसडीओ कोर्ट की ओर से वकीलों को जारी किए गए समन के खिलाफ किया जा रहा है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
3 करोड़ रुपये के प्रॉपर्टी लोन फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य आरोपी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है. आरोपी को लक्ष्मी नगर से दबोचा गया है. वह लंबे समय से ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था. फर्जी दस्तावेज और फर्जी पहचान के जरिए एनबीएफसी कंपनी से करीब 3 करोड़ का लोन लिया गया था.
एयर इंडिया प्लेन में टर्बुलेंस की वजह से 13 यात्री जख्मी हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से फोर्टिस वसंतकुंज में 7, स्पाइनल इंजरी सेंटर में 2 और मेदांता में 4 यात्रियों को एडमिट कराया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, बिहार की बांकीपुर सीट पर हार के बाद बीजेपी की समीक्षा शुरू हो गई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के साथ बैठक की. बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद रहे. बैठक में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम को लेकर गहन चर्चा की गई.
#watch | Kolkata: Former CM and TMC chief Mamata Banerjee says, “...He (CM Suvendu Adhikari) is calling others thieves. You were in this very govt for almost 11 years. Your father was an MP, you were an MP, your father was a Union Minister, all owing to TMC. As if then you did… pic.twitter.com/MaR4prsBZo
— ANI (@ANI) August 4, 2026
#watch | Delhi: At the launch of the book "Vaiko in Parliament", Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "...Every state has the right to express itself. Every state has the right to its own culture, the right to its own history, the right to its own language. And here we have,… pic.twitter.com/jVcp12Exh6
— ANI (@ANI) August 4, 2026
NEET PG में माइनस 40 पर एडमिशन मामले में केंद्र सरकार ने निर्णय के लिए 12-सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता DGHS के DG Dr. Loveneesh G. Krishna करेंगे. समिति को अपनी विस्तृत रिपोर्ट-प्रस्ताव 8 सप्ताह के भीतर पेश करने का निर्देश दिया गया है. केंद्र ने कहा है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले को Supreme Court में आठ सप्ताह के बाद सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है.
उत्तर प्रदेश कैबिनेट की आज की बैठक में मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव लाया जा सकता है. प्रस्ताव के तहत कामिल और फाजिल डिग्रियों की मान्यता खत्म किए जाने की तैयारी है. संशोधन को लेकर सरकार अहम फैसला ले सकती है.कैबिनेट की मंजूरी के बाद नई व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
#watch दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। वीडियो मंडी हाउस से है। pic.twitter.com/WdP891BMX1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में आए हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री के साथ उनकी अनौपचारिक मुलाकात थी.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बीजेपी मध्य प्रदेश के दतिया में हार की समीक्षा में जुटी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव परिणामों के कारणों की पड़ताल के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में आए हैं. राज्यसभा सदस्य के रूप में नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) से मुलाकात की है. प्रधानमंत्री के साथ उनकी अनौपचारिक मुलाकात थी.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मद्रास हाई कोर्ट आज दोपहर 2:15 बजे तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के मामले में सुनवाई करेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI 2379 फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट में एयर टॉब्लर्न्स हुआ. जिसमें कुछ यात्रियों को चोट आई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी कला मोहल्ले में 3 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. आपसी झगड़े में हत्या को अंजाम दिया गया. मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. तीनों मूक-बधिर बताए जा रहे हैं, साथ तीनों एक ही परिवार के हैं. ये लोग किराए के मकान में रहते थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल दतिया उपचुनाव हार को लेकर सीएम हाउस में बड़ी बैठक हुई.
बैठक में दतिया प्रभारी डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, दतिया प्रभारी धर्मेंद्र लोधी सीएम हाउस में मौजूद रहे. इसके अलावा, मंत्री तुलसी सिलावट, मंत्री दिलीप जायसवाल, मंत्री राकेश शुक्ला, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और विधानसभा उपचुनाव प्रभारी भारत कुशवाहा भी बैठक में शामिल हुए.
इस दौरान बैठक में हार के कारणों की समीक्षा की गई. भाजपा जिला अध्यक्ष समेत दतिया नगर पालिका के 15 से 20 पार्षदों की भूमिका पर संदेह जताया और उन पर बड़ी कार्यवाही की जा सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में E20 के विरोध में आम आदमी पार्टी का मार्च शुरू हो गया है. अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकल रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मंगल मिलन बैठक में मनसुख मंडाविया ने आज एनडीए संसदीय दल की बैठक में केंद्र सरकार की युवा एवं खेल क्षेत्र में उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान रोजगार सृजन और रोजगार से जुड़ी प्रमुख पहलों पर भी सांसदों को विस्तृत जानकारी दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा में नेता विपक्ष खड़गे और संसदीय कार्य मंत्री के बीच आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला. किरेन रिजिजू ने फिर कहा कि राम को काल्पनिक मानते हैं पहले देश से माफी मांगे फिर हंगामा करें. हंगामे की वजह से राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है. इससे पहले हंगामे की वजह से लोकसभा दो बजे तक स्थगित कर दी गई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. समाजवादी पार्टी ने आज भी सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी. पार्टी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड और NEET और शिक्षकों के मुद्दे पर भी प्रदर्शन कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भूस्खलन के बाद कोटरांका-खवास सड़क आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. भूस्खलन के साथ बड़े-बड़े पेड़ भी रास्ते पर गिरे हैं. प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है. लैंडस्लाइड को क्लियर किया जा रहा है. ताकि रास्ते को बहाल किया जाए. आपको बता दें कि लगातार पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश हो रही है. मौसम विभाग में आने वाले 2 दिन और भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन संसद भवन परिसर में शुरू हो गई है. बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं. बैठक में 2 प्रजेंटेशन मनसुख मांडविया की ओर से पेश किया जाएंगे. पहला, CWG खेल एवं युवाओं पर आधारित होगा जबकि दूसरा, रोजगार पैदा करने के अवसरों पर होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र पर BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा, “एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन जब से सदन शुरू हुआ है, संसद में प्रश्नकाल ही नहीं हुआ. लगभग किसी भी बिल पर चर्चा नहीं हो रही है. इसके पीछे कांग्रेस और INDIA गठबंधन की कुछ पार्टियों का व्यवहार है. जब कर्नाटक पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में पेपर लीक को लेकर छात्रों ने विरोध किया. और जब प्रियांक खरगे से पूछा गया कि क्या वह जिम्मेदारी लेंगे तो उन्होंने कहा कि पहले छात्रों को 25 दिन तक भूख हड़ताल करने दो, फिर हम लाठीचार्ज करेंगे, और उसके बाद मैं अपने इस्तीफे के बारे में सोचूंगा. राहुल गांधी इस पर अब तक चुप हैं. आज भी, वह शायद संसद को चलने नहीं देंगे.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी अब नुकसान की वजह तलाशने में जुट गई है. भोपाल में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आज मंगलवार को हाई लेवल समीक्षा बैठक होगी. बैठक में चुनाव से जुड़े करीब 20 नेताओं को बुलाया गया है, जिन्होंने चुनाव अभियान की जिम्मेदारी संभाली थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अत्यधिक बारिश के अलर्ट को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद कर दिए गए हैं. डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है. सभी बोर्ड के विद्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है. साथ ही सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय भी बंद रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को दिनदहाड़े एक निजी स्कूल में घुसकर अमित नाम के शख्स ने महिला टीचर संध्या की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. आरोपी ने संध्या पर चाकू से 34 वार किए थे.
दरअसल, आरोपी के खिलाफ कुछ दिन पहले महिला टीचर ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी. उस वक्त आरोपी ने सबके सामने माफी मांग ली थी. लेकिन, इस बात से वह महिला टीचर से रंजिेश रखने लगा था. सोमवार को युवक स्कूल में घुसा और टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में आज से 12 अगस्त तक कांवड़ यात्री की वजह से स्कूल रहेंगे बंद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में महिला लक्ष्मी योजना में अब तक 2 लाख 38 हज़ार 469 महिलाओं ने रजिस्टर करा लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में 'द बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' और 'द टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026' को पारित करने और उन पर विचार करने के लिए पेश करेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय बॉक्सर और CWG गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट साक्षी चौधरी ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि यह कोई सपना है और आप सभी हमारे स्वागत के लिए आए हैं. हमें बहुत अच्छा लग रहा है. यह भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में बॉक्सिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन था. हमारे 10 मेडल आए हैं, जिनमें से 7 गोल्ड मेडल हैं. यह अपने आप में एक इतिहास है. अभी एशियन गेम्स हैं और हम उनके लिए तैयारी करेंगे.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा के ईकोटेक-3 स्थित चिप बनाने वाली एक कंपनी में भयंकर आग लग गई. हादसे में 2 दमकलकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. यह आग कल देर रात लगी थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान के साथ बातचीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, बातचीत अभी चल रही है. उन्होंने अभी एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इससे इनकार नहीं किया है. हमारी बातचीत हो रही है. ईरान हमला नहीं झेलना चाहता था और उन्होंने कहा कि वे जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के बारे में बात करना चाहते हैं, लेकिन मेरे नज़रिए से ज़्यादा ज़रूरी बात यह है कि हम ईरान के परमाणु-निरस्त्रीकरण (denuclearization) पर बात करना चाहते हैं. उनके लिए एक अच्छे दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने का यह आखिरी मौका है.
#watch | Washington DC | On talks with Iran, US President Donald Trump says, "They are going on right now... They just put out a statement not denying it... We are in talks... Iran did not want to be hit and they said, we want to talk about the Strait, but more importantly, from… pic.twitter.com/mJyx1gfgDW
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस दौरान घटनास्थल पर दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं. आग बुझाने के दौरान फैक्ट्री की दीवार फायर टैंकर पर गिर गई और दो दमकल कर्मी घायल हो गए. घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जूडोका अस्मिता डे कहती हैं, बहुत अच्छा लग रहा है कि पहली बार भारत ने जूडो में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है. मैं चाहती हूं कि बच्चे इसमें ज़्यादा खेलें और हिस्सा लें. मैं गोल्ड जीतना चाहती थी और इसलिए मुझे जीतना ही था.
#watch | Delhi | Indian Judoka Asmita Dey says, "It feels great that for the first time India has won 2 gold, 1 silver and 1 bronze medal in Judo. I want children to play and participate in it more... I wanted to win gold and therefore had to win." https://t.co/V8AxGjyt3o pic.twitter.com/CbNg3qpyGf
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इथियोपिया के अम्हारा इलाके में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 14 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. वहीं, खोज और बचाव अभियान जारी रहने के बीच अभी भी कई लोगों का पता नहीं चल पाया है.









