---विज्ञापन---

जम्मू में बड़ी सुरक्षा चूक, ऑब्जर्वेशन होम से 3 कैदी पुलिस पर हमला कर फरार, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जम्मू के आरएस पुरा में मौजूद जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से तीन कैदी पुलिस पर हमला कर फरार हो गए. इस घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.दो फरार कैदी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं. मामले के बाद इलाके में हाई अलर्ट जारी है.

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. आरएस पुरा इलाके में बने जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन होम से तीन कैदी पुलिसकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए. इस हमले में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. बताया जा रहा है कि हमला करने वालों में से दो कैदी पाकिस्तानी थे. इस घटना के बाद छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, ये घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है. ऑब्जर्वेशन होम में रोजमर्रा की ड्यूटी के दौरान तीन कैदियों ने अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर एक कैदी ने पिस्तौल निकाल ली. इसके बाद गोली चलाकर तीनों कैदी मौके से फरार हो गए. घटना ऑब्जर्वेशन होम के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है.

ये भी पढ़ें: 2019 Pulwama Attack: पुलवामा आतंकी हमले के बाद कितनी बदल गई कश्मीर घाटी? शहीद हुए थे CRPF के 40 जवान

---विज्ञापन---

बाल-बाल बची पुलिसकर्मियों की जान

हमले में घायल हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक दोनों जवानों की हालत फिलहाल स्थिर है और वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने फरार हुए तीनों कैदियों की पहचान कर ली है. एक कैदी स्थानीय निवासी है, जबकि दो कैदी पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पाकिस्तानी किशोर गलती से सीमा पार कर भारत आ गए थे. फिलहाल उनके किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से जांच जारी है.

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने ऑब्जर्वेशन होम की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. सबसे अहम सवाल ये है कि कैदियों के पास हथियार कैसे पहुंचे और इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद वो फरार कैसे हो गए. प्रशासन ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. घटना के बाद पूरे आरएस पुरा इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है. सीमावर्ती इलाकों, बस अड्डों और मेन सड़कों पर कड़ी चेकिंग की जा रही है. पुलिस की कई टीमें फरार कैदियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और खुद किसी भी तरह की कार्रवाई न करें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: क्या है पीर पंजाल? जिसे बीजेपी ने बताया च्रंदभागा, जम्मू-कश्मीर में जमकर हो रहा बवाल

---विज्ञापन---

First published on: Feb 17, 2026 07:14 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola