---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рд╢рд░рдж рдкрд╡рд╛рд░ рдХреА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рдХреЛ рдорд┐рд▓рд╛ рдирдпрд╛ рдирд╛рдо, рдЪреБрдирд╛рд╡ рдЖрдпреЛрдЧ рдиреЗ рд▓рдЧрд╛рдИ рдореБрд╣рд░

Sharad Pawar Party Name: рд╢рд░рдж рдкрд╡рд╛рд░ рдХреА рдкрд╛рд░реНрдЯреА рд░рд╛рд╖реНрдЯреНрд░рд╡рд╛рджреА рдХрд╛рдВрдЧреНрд░реЗрд╕ рдкрд╛рд░реНрдЯреА- рд╢рд░рджрдЪрдВрджреНрд░ рдкрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рдирд╛рдо рд╕реЗ рдкрд╣рдЪрд╛рдиреА рдЬрд╛рдПрдЧреАред рдЪреБрдирд╛рд╡ рдЖрдпреЛрдЧ рдиреЗ рдЗрд╕ рдкрд░ рдореБрд╣рд░ рд▓рдЧрд╛рдИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Sharad Pawar Party Name: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने शरद पवार की पार्टी को नया नाम दे दिया है। शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार के नाम से जानी जाएगी। राज्यसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी से तीन नाम मांगे थे। जिसमें से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) शरदचंद्र पवार फाइनल हुआ है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) का नाम और सिंबल दे दिया था। ऐसे में शरद पवार की पार्टी की पहचान पर सवाल खड़ा हो गया था। अब राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार की पार्टी इस नाम का इस्तेमाल कर सकेगी।

---विज्ञापन---

पार्टी सिंबल के लिए 3 नाम

सूत्रों के अनुसार, पार्टी सिंबल के लिए शरद पवार की ओर से तीन सिंबल दिए गए हैं। उनमें वटवृक्ष, उगता हुआ सूरज और कप-प्लेट शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो शरद पवार की पार्टी को चुनाव आयोग की ओर से वटवृक्ष का सिंबल दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

शरद पवार की ओर से भेजे गए थे तीन नाम

पार्टी का नाम और सिंबल छिनने के बाद शरद पवार की पार्टी नए नाम की तलाश में थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार को शरद पवार की पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को तीन नाम भेजे गए। केंद्रीय चुनाव आयोग को शरद पवार की पार्टी की ओर से भेजे गए इन नामों में नेशनलिस्ट  कांग्रेस पार्टी- एस, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरद पवार और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार शामिल थे। अब तीसरे नाम नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार पर मुहर लगाई गई है।

अजित पवार गुट ही असली एनसीपी

बता दें कि महाराष्ट्र के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को चुनाव आयोग ने झटका दिया था। मंगलवार को अजित पवार गुट को ही असली NCP घोषित किया गया था। ऐसे में अब शरद पवार को पार्टी का नया नाम और नया सिंबल लेना होगा। कहा जा रहा है कि अजित पवार गुट ने एनसीपी मुख्यालय पर भी दावा करने की तैयारी की है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

24 साल पहले हुई थी स्थापना

इससे पहले शिवसेना में टूट के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली पार्टी को ही असली शिवसेना करार दिया गया था। अब उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) है। उन्हें मशाल चुनाव चिह्न दिया गया है।

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की स्थापना करीब 24 साल पहले 10 जून 1999 को हुई थी। इसकी स्थापना शरद पवार, तारिक अनवर और पी ए संगमा ने की थी। इसका चुनाव चिह्न घड़ी है।

क्या है नियम? 

किसी भी पार्टी और उसके सिंबल पर दावा करने के लिए दो तिहाई विधायकों का समर्थन चाहिए होता है। यदि किसी पार्टी के नेता को ये समर्थन मिल जाता है तो चुनाव आयोग उसे पार्टी और सिंबल दे देता है। फिर कमजोर समर्थन वाले नेता को अपनी पार्टी के नए नाम और सिंबल के लिए चुनाव आयोग में आवेदन करना होता है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव से पहले शरद पवार से तीन नाम मांगे थे।

---विज्ञापन---

बता दें कि शरद पवार का राजनीतिक करियर 55 साल का है। हालांकि शरद पवार चाहें तो चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राज्यसभा और लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार का गुट कानूनी सलाह ले रहा है।

---विज्ञापन---

बताते चलें कि पिछले साल जुलाई में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार से बगावत की थी। वे 40 विधायकों के साथ एनडीए में शामिल हो गए थे। गठबंधन की सरकार में उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। एनसीपी के 81 सांसद और विधायकों में से अजित पवार के पास 57 का समर्थन है।

ये भी पढ़ें: शरद पवार को लगा बड़ा झटका, NCP का नाम और निशान अजित गुट को मिला

---विज्ञापन---

First published on: Feb 07, 2024 04:36 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

рдкреБрд╖реНрдкреЗрдиреНрджреНрд░ рд╢рд░реНрдорд╛ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ 'рдбреЗрд╕реНрдХ рдЗрдВрдЪрд╛рд░реНрдЬ' рдХреА рдЬрд┐рдореНрдореЗрджрд╛рд░реА рд╕рдВрднрд╛рд▓ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рд▓рдЧрднрдЧ 17 рд╡рд░реНрд╖реЛрдВ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ, рдЯреАрд╡реА, рд╡реЗрдм) рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдореВрд▓рдд: рд░рд╛рдЬрд╕реНрдерд╛рди рднрд░рддрдкреБрд░ рдХреЗ рдирд┐рд╡рд╛рд╕реА рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд 2008 рдореЗрдВ рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ Dainik Bhaskar рд╕реЗ рдХреА рдереАред рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж Rajasthan Patrika, Bhaskar.com рдФрд░ DNA Hindi (Zee Media) рдЬреИрд╕реЗ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рдиреЛрдВ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ред News24 Website рдореЗрдВ рдиреНрдпреВрдЬ рдЯреАрдо рдХреЛ рд▓реАрдб рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЗрд╕рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╣реА рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд▓реАрдб рдХрд░ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдпрд░ рдореЗрдВ рд▓рдЧрднрдЧ рд╕рднреА рд╡рд┐рд╖рдпреЛрдВ (рд░рд╛рдЬрдиреАрддрд┐, рдХреНрд░рд╛рдЗрдо, рджреЗрд╢-рд╡рд┐рджреЗрд╢, рд╢рд┐рдХреНрд╖рд╛, рдХреНрд░рд┐рдХреЗрдЯ, рд▓рд╛рдЗрдлрд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рдордиреЛрд░рдВрдЬрди рдЖрджрд┐) рдкрд░ рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯрд┐рдВрдЧ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд░рдЦрддреЗ рд╣реИрдВред рд╕рд╛рде рд╣реА рдПрдбрд┐рдЯрд┐рдВрдЧ рдХрд╛ рдХрд╛рд░реНрдп рдХрд░ рдЪреБрдХреЗ рд╣реИрдВред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдкрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдФрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рд╕рдЯреАрдХ рдЦрдмрд░реЗрдВ рдкреНрд░рдХрд╛рд╢рд┐рдд рд╣реЛрдВ рдФрд░ рд╕рд╣реА рддрдереНрдпреЛрдВ рдХреЗ рд╕рд╛рде рдкрд╛рдардХреЛрдВ рддрдХ рдкрд╣реБрдВрдЪреЗрдВ, рдЗрд╕реА рдЙрджреНрджреЗрд╢реНрдп рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╕рддрдд рд▓реЗрдЦрди рдЬрд╛рд░реА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola