---विज्ञापन---

‘यहां भी भारत जैसा फील…’, PM मोदी ने नीदरलैंड्स के भारतीयों को किया संबोधित; जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

नीदरलैंड्स की राजधानी द हेग में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, 'कई सभ्यताएं लुप्त हो चुकी हैं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में धड़कती है.'

---विज्ञापन---

अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दूसरे पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 15 मई को नीदरलैंड्स पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री मोदी को एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर नीदरलैंड्स की ओर से रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और भारत के राजदूत कुमार तुहिन ने स्वागत किया. अपनी यात्रा के अगले दिन यानी शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नीदरलैंड्स में भी उन्हें भारत जैसा ही अनुभव हो रहा है.

PM मोदी ने क्या कहा?


नीदरलैंड्स के द हेग में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘कई सभ्यताएं लुप्त हो चुकी हैं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति आज भी लोगों के दिलों में धड़कती है.’ उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीय जाते हैं, वहां भारत की संस्कृति, परंपराएं और भावनाएं जीवित रहती हैं. प्रधानमंत्री ने नीदरलैंड्स के भारतीयों से कहा कि आप यहां की अर्थव्यवस्था में जो कंट्रीब्यूट कर रहे हैं उसपर भारत को गर्व है. किसी ने सोचा नहीं होगा कि 2 महासागर और कई पीढ़ियां पार करने के बाद भी आप अपनी पहचान कायम रखेंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से जनगणना, 33 सवालों का देना होगा जवाब, सर्वे में शामिल नहीं हुए तो क्या होगा?

‘आपका कल्याण ही मेरा कल्याण’


पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज 16 May है. आज से 12 साल पहले 2014 में कुछ खास हुआ था. आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे. दशकों बाद देश में एक स्थिर सरकार का जनादेश मिला था. कोटि-कोटि लोगों का आशीर्वाद मुझे रुकने नहीं दे रहा. आपका सुख मेरा सुख – आपका कल्याण ही मेरा कल्याण है. जनता जनार्दन का इतना प्यार मिलेगा इसकी कल्पना नहीं थी. 13 वर्ष मुख्यमंत्री के तौर पर और 12 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में सेवा का अवसर लोकतंत्रिक व्यवस्था में लगातार 25 वर्ष लोगों का प्यार-ये महज आंकड़ा नहीं जिम्मेदारी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिजली भी हो जाए महंगी, उससे पहले जान लें ये 5 काम की बातें, महंगाई के बोझ से मिलेगी राहत

‘भारत Olympic होस्ट करना चाहता है’


संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘आज भारत का आकांक्षा सिर्फ अपनी सीमा तक ही सिमित नहीं. आज भारत Olympic होस्ट करना चाहता है. दुनिया का ग्रोथ इंजन बनना चाहता है. आज भारत एस्पीरेशन अनलिमिटेड में यकीन रखता है. 12 साल में हमने यहां से चांद तक ऑप्टिकल फाइबर वो भी 11 टइम्स बिछाये हैं. एक दशक पहले हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे- आज भारत मोबाइल बनाकर एक्सपोर्ट कर रहा है. दुनिया भार के UPI ट्रांजेक्शन का आधा आज भारत में होता है.

---विज्ञापन---

First published on: May 16, 2026 02:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola