महाराष्ट्र: पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, तीन बोगी पटरी से उतरीं, पचास से अधिक घायल

मुंबई: महाराष्ट्र के गोंदिया में एक चौंकाने वाली घटना में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में करीब पचास से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मंगलवार और बुधवार की दरम्यान रात करीब 2.30 बजे हुए इस हादसे में ‘भगत की कोठी’ ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। Maharashtra | More […]

---विज्ञापन---

मुंबई: महाराष्ट्र के गोंदिया में एक चौंकाने वाली घटना में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच हुई टक्कर में करीब पचास से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मंगलवार और बुधवार की दरम्यान रात करीब 2.30 बजे हुए इस हादसे में ‘भगत की कोठी’ ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।

 

और पढ़िए – महाराष्ट्र: पुणे में गलत दिशा से आए कंटेनर ने कार को रौंदा, एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

 

हालांकि राहत इस बात की है कि इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी। खबरों के मुताबिक सिग्नल में गड़बड़ी के कारण ये हादसा सामने आया है।

 

और पढ़िए – IRCTC Update: रेलवे ने 100 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, कहीं आपकी गाड़ी भी तो नहीं शामिल?

 

ताजा जानकारी के मुताबिक सुबह 4.30 बजे डिब्बों की रेलिंग पूरी हुई, प्रभावित ट्रेन सुबह 5.24 बजे साइट से रवाना हुई और सुबह 5.44 बजे गोंदिया पहुंची। सुबह 5.45 बजे अप और डाउन ट्रैफिक फिर से शुरू हुआ। रेलवे ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 17, 2022 09:03 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें