आसमान में Indigo फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश कर रहा था यात्री, एयरलाइंस कंपनी ने दर्ज कराया मामला

Indigo Nagpur Mumbai Flight: इंडिगो के एक यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि 24 जनवरी को नागपुर से मुंबई वाली इंडिगो की फ्लाइट के हवा में होने के दौरान यात्री इमरजेंसी डोर को खोलने की कोशिश करने लगा।इंडिगो ने कहा, “फ्लाइट 6ई 5274 में नागपुर से मुंबई जा रहे एक यात्री […]

---विज्ञापन---

Indigo Nagpur Mumbai Flight: इंडिगो के एक यात्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि 24 जनवरी को नागपुर से मुंबई वाली इंडिगो की फ्लाइट के हवा में होने के दौरान यात्री इमरजेंसी डोर को खोलने की कोशिश करने लगा।

इंडिगो ने कहा, “फ्लाइट 6ई 5274 में नागपुर से मुंबई जा रहे एक यात्री ने कथित तौर पर आपातकालीन निकास के कवर को हटाने की कोशिश की। कहा गया कि इस दौरान फ्लाइट हवा में ही थी और लैंडिंग के लिए तैयार थी।”

और पढ़िए – नए साल में ‘मन की बात’ का पहला एपिसोड आज, PM मोदी ‘न्यू इंडिया’ की कहानी पर करेंगे बात

इंडिगो ने सुरक्षित कराई लैंडिंग

इंडिगो ने कहा कि लैंडिंग के वक्त सुरक्षा में कोई बड़ी चूक नहीं हुई। एयरलाइन कंपनी ने कहा, ‘इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की जानकारी पर क्रू मेंबर्स ने कप्तान को सतर्क कर दिया और यात्री को इस संबंध में चेतावनी दी गई।’ इसके बाद एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने यात्री के खिलाफ सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इंडिगो के एक बयान में कहा गया है, “यात्री के खिलाफ आपातकालीन निकास से अनधिकृत छेड़छाड़ के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है क्योंकि विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था।” बता दें कि इस महीने की शुरुआत में इंडिगो की एक फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस दौरान फ्लाइट दिल्ली से पटना जा रही थी। इस मामले में तीन यात्रियों को आरोपी बनाया गया है।

और पढ़िए – उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी शराब, योगी सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी को दी मंजूरी

पिछले साल दिसंबर में भी इमरजेंसी डोर खोले जाने की हुई थी घटना

पिछले साल 10 दिसंबर को भी इंडिगो की एक फ्लाइट के एक यात्री ने आपातकालीन द्वार को खोलने की कोशिश की थी। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद यात्रियों के बीच दहशत फैल गई थी। घटना के दौरान फ्लाइट संख्या 6E-7339 चेन्नई से त्रिवेंद्रम जा रही थी। डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए थे।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 29, 2023 01:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें