यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! 62 ट्रेनें 3 महीनों के लिए निरस्त की गईं, कुछ गाड़ियों के रूट भी बदले, देखें लिस्ट
Indian Railways Train Schedule: कोहरा छाने लगा है, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा। इसलिए रेलवे ने 3 महीनों के लिए कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं और कुछ का रूट बदला है।
Indian Railways Cancelled Trains Till March 2024: सर्दी का मौसम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। देश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने लगा है, जिसके चलते विजिबिलिटी कम हो जाती है। इसे देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे के नॉर्दर्न डिविजन ने एक दिसंबर 2023 से एक मार्च 2024 तक 62 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया है। 30 लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों के फेरे घटेंगे। 6 ट्रेनों की टाइमिंग और रूट में आंशिक बदलाव हुआ है। नॉर्दर्न रेलवे CPRO दीपक कुमार से बताया कि कोहरा छान से दृश्यता कम हो जाती है। ऐसे में हादसे न हों, इसलिए यह फैसला लिया गया है। इसके तहत सोमवार से 30 नवंबर के बाद की टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई है। जल्दी ही सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। अधिक जानकारी के 139 नंबर डायल करें।
Indian Railways Extends Pune-Amravati Festival Special Train
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक दिसंबर से 29 फरवरी तक नई दिल्ली-जालंधर(14681, 14682), नई दिल्ली झांसी (12280, 12279), भिवानी प्रयागराज (14724) के समय और ठहराव में आंशिक बदलाव रहेगा। ट्रेन नंबर-14723 के समय और ठहराव में 2 फरवरी से 1 मार्च तक आंशि बदलाव रहेगा। इनके अलावा भी कई ट्रेनें रेलवे ने कैंसिल की हैं और रूट डायवर्ट किया गया है।