---विज्ञापन---

इंडिया गेट से हुमायूं टॉम्ब तक… तिरंगे के रंग में रंगा हिंदुस्तान; ‘केसरिया, सफेद और हरे’ रंग से जगमग देश की इमारतें

80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारतवासियों में काफी जोश है. इस मौके पर आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर की कई इमारतों को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया.

---विज्ञापन---

देश इस साल 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. सभी भारतवासियों में इसे लेकर काफी जोश है. पीएम मोदी आजादी दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे. इससे पहले 14 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को संबोधित किया. वहीं, आजादी दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर की कई इमारतों को तिरंगे के रंग से रोशन किया गया. दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश हर जगह इमारतें तिरंगे की रोशनी में जगमगाती नज़र आईं. चलिए आपको तस्वीरों के ज़रिए दिखाते हैं इनकी झलक.

पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर आउटपोस्ट पर स्वर्ण जयंती द्वार को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया.

---विज्ञापन---

कोयंबटूर में आदियोगी भगवान शिव की प्रतिमा भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगाई.

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ की सड़कें तिरंगे के रंगों से जगमगा उठीं.

---विज्ञापन---

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा भारतीय तिरंगे के रंगों में डूबा नज़र आया

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर दिल्ली सचिवालय तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 14, 2026 11:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola