तेलंगाना के भुवनगिरी स्थित दवा कंपनी में हुआ रिक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 10 लोग घायल
हादसा हैजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फार्मा कंपनी में हुआ. दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, बीती रात करीब साढ़े दस बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ है.
हादसा हैजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फार्मा कंपनी में हुआ. (Photo: X)
---विज्ञापन---
तेलंगाना के यादाद्री-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल स्थित डोतिगुडेम गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फार्मा कंपनी धमाके की आवाज गूंज उठी. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रिक्टर ब्लास्ट में हुए धमाके की वजह से 2 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोगों के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. इस बीच ब्लास्ट से कंपनी को भीषण आग ने अपनी चपेट में ले लिया, कर्मचारी अपनी जान बचाते हुए बाहर की तरफ भागते दिखाई दिए. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है.
Yadadri-Bhuvanagiri, Telangana: Two people lost their lives and nine sustained serious injuries after an explosion at Hazelo Lab Pvt Ltd in Dotigudem village of Pochampally mandal, Yadadri-Bhuvanagiri district. The bodies of the deceased have been shifted for post-mortem…
एएनआई के मुताबिक मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा हैजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक फार्मा कंपनी में हुआ. दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका हुआ है. सूचना मिलते ही चौटुप्पल से एक और अन्य स्थानों से दो दमकल वाहन मौके पर रवाना किए गए.
अधिकारी ने बताया कि यह घटना यादाद्री-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोतिगुडेम गांव स्थित हैजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई. धमाके में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. फायर अधिकारी ने आशंका जताई कि यह विस्फोट कंपनी परिसर में लगे किसी रिएक्टर के फटने से हुआ हो सकता है. हालांकि, धमाके के असल कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है और मामले की जांच जारी है.
---विज्ञापन---
स्थानीय प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं. घायलों की हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है.